Hanuman Chalisa

MP से गुजरने के दौरान 2 ट्रेनों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2023 (21:56 IST)
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर एवं छिंदवाड़ा जिलों से गुजरने वाली 2 ट्रेनों में शनिवार को आग लग गई। उन्होंने अग्निशमन विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया गया। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि ग्वालियर जिले के सिधौली स्टेशन के पास उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में आग लग गई। उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इंटरसिटी ट्रेन के लोको पायलट ने इंजन के मशीन रूम से धुआं निकलते देखा और ट्रेन को सिधौली स्टेशन के पास रोक दिया।
 
उन्होंने बताया कि उन्होंने अग्निशमन विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया गया। अधिकारी ने बताया कि इंजन बदलने के बाद ट्रेन खजुराहो के लिए रवाना हुई जिसमें करीब तीन घंटे लगे।
 
इसी तरह की घटना में छिंदवाड़ा जिले में पांढुर्ना रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर महेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि एक यात्री ने नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस की पेंट्रीकार से धुआं निकलते देखा।
 
उन्होंने बताया कि आग पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूटने के तुरंत बाद लगी, रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जिसके बाद ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

अगला लेख