2 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 25 जून 2024 (11:39 IST)
Khargone news : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में निर्माण स्थल पर खेल रही 2 साल की एक बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई।
 
कोतवाली थाने के प्रभारी बी एल मंडलोई ने बताया कि यह घटना मंगरूल रोड पर सोमवार रात घटी। उन्होंने बताया कि बच्ची का पिता संजय उस निर्माण स्थल पर सुरक्षागार्ड की नौकरी करता है और वहीं अपने परिवार के साथ रहता है।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार की रात संजय खाना बना रहा था और उसकी पत्नी नहा रही थी, तभी उनकी बेटी खेलते-खेलते बाहर चली गई। तभी कुछ आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए 100-150 मीटर दूर ले गये। बच्ची बुरी तरह घायल हो गई।
 
मंडलोई ने बताया कि बाद में दोनों पति-पत्नी बच्ची को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अमर सिंह चौहान ने बताया कि कुत्तों के काटने के कारण बच्ची की छाती एवं कमर पर गहरे घाव थे, इसी वजह से उसकी जान चली गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More