उपचुनाव : रेगाँव के बसपा नेता रामनिवास चौधरी सहित 28 स्थानीय नेता भाजपा में शामिल

विकास सिंह
सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (22:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 3 विधानसभा और खंडवा लोकसभा के उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में कोई कसर नही छोड़ रहे। सभी की जोर आजमाइश जारी है। चुनावी सीजन में नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी तेज हो गया है। सोमवार को रैगांव विधानसभा के विभिन्न सेक्टर के 2 दर्जन से अधिक समाज प्रमुख व बसपा नेता रामनिवास चौधरी सहित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे और बसपा छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 
मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेगाँव के 28 प्रमुख लोगों सहित अनेक लोगो को सदस्यता दिलाई और स्वागत कर कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी और सरकार के प्रति आप सबका विश्वास है, जो रैगांव में विकास की राह को मजबूती प्रदान करेगा।
ये हुए भाजपा में शामिल- रेगाँव के बसपा नेता रामनिवास चौधरी सहित पूर्व सरपंच, कोल समाज के नेता और कई अन्य समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है जिनमें भोलू मतनामी, धीरेश सिंह, जयलाल चौधरी, प्रदीप कुमार वर्मा, राममन, दयानन्द, रामजस, रामसुहारन, मोनू, शोभाराम चौधरी, रामबली अहिरवार, कन्छेदी कोरी, अशोक कोल, तहमत लाल कुशवाहा, पुष्पेंद्र, रामपाल, रमेश, सभापति, अनिल, हरिप्रसाद, प्रताप कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा, भोले कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, रामभजन कुशवाहा, महेश कुशवाहा और श्यामलाल चौधरी शामिल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार- मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

मेरठ में गरजीं मायावती, बोलीं मुस्लिमों का हिन्दुत्व की आड़ में हो रहा है शोषण

BJP से निष्कासन के बाद पार्टी और येदियुरप्पा को लेकर क्या बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा?

गिरिराज फिर बोले, पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से नहीं मांगूंगा वोट

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समुदाय के बीच फायरिंग, भेजा गया अतिरिक्त बल

Lok Sabha Election 2024: मेरठ में अरुण गोविल के समर्थन में CM योगी का मेगा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

MP Board Result 2024 : 24 अप्रैल को घोषित होंगे MP Board 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम

Global NCAP Rating : किआ कैरेंस को 3-स्टार और होंडा अमेज को 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली

अगला लेख