टाइगर स्टेट पर लगा दाग, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 3 बाघों की मौत, अमले में हड़कंप

विकास सिंह
बुधवार, 31 जुलाई 2019 (23:22 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट मिलने के दो दिन के अंदर तीन बाघों की मौत से बड़ा झटका लगा है। उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दो दिन के अंदर एक बाघ, एक बघिन और शावक के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
 
नेशनल पार्क के घुनघुटी वन रेंज में बुधवार सुबह वन अमले को एक मृत बाघ का शव मिला। इससे दो दिन पहले टाइगर रिजर्व में टी-32 बाघिन और और एक शावक का शव मिला था। इसके बाद बुधवार को फिर बाघ का शव मिलने से रिजर्व क्षेत्र के अमले में खलबली मच गई।
 
वन विभाग से जुड़े अफसर बाघों की इस लगातार मौत को बाघों के आपसी संघर्ष से होने वाली मौत बता रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी शावक की मौत के पीछे T-33 नामक बाघ को देख रहे हैं।
 
वन अधिकारियों के अनुसार बाघ द्वारा हमला करने में ही शावक की जान गई। वहीं बाघों के शव मिलने के पीछे उनके शिकार की आंशका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
 
अभी दो दिन पहले ही तेरह साल के लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश कर्नाटक को पिछाड़ कर 526 बाघों के साथ एक बार फिर टाइगर स्टेट बना है। वहीं कर्नाटक में 524 बाघ पाए गए जो मध्यप्रदेश से महज दो कदम पीछे रह कर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर लुढ़क गया। ऐसे में अचानक तीन बाघों की मौत ने एक बार प्रबंधन पर सवालिया निशान लगा दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख