मप्र में Corona Vaccination के बाद 4 लड़कियां बीमार, हालत स्थिर

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (19:25 IST)
सतना। मध्य प्रदेश में सतना जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 12 से 14 साल की आयु वर्ग की 4 लड़कियां कोविड-19 रोधी टीका (Covid 19 Vaccine) लगाए जाने के बाद बीमार हो गईं।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार अवधिया ने कहा कि उन सभी की हालत अब स्थिर है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को बृहस्पतिवार को आमदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 12-14 आयु वर्ग के लगभग 50 बच्चों को टीके की खुराक दी गई जिनमें से स्थानीय स्कूल की 4 छात्राएं चक्कर आने के कारण जमीन पर गिर गईं। कुमार का कहना है कि संभवत: इंजेक्शन के डर के कारण ऐसा हुआ।
उन्होंने कहा कि सभी को पहले मैहर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें आगे इलाज के लिए सतना के जिला अस्पताल में लाया गया। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है और उनकी स्थिति स्थिर है।
 
जिलाधिकारी अनुराग वर्मा ने सतना के जिला अस्पताल का दौरा कर उनका हालचाल जाना। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश में बुधवार से 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख