MP : कुएं में फैली जहरीली गैस, 4 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (19:05 IST)
4 people died due to poisonous gas in well in Chhatarpur : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कुएं में संदिग्ध जहरीली गैस की वजह से शुक्रवार को 4 लोगों की मौत हो गई। ऐसा शंका है कि संभवत: पास के सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस कुएं में आ गई होगी। घटना सुबह जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर कुर्राहा गांव में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
ALSO READ: UP : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 4 लोगों की मौत
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर कुर्राहा गांव में हुई। अधिकारी ने बताया, राजमिस्त्री मुन्ना कुशवाह का हथौड़ा कुएं में गिर गया। शेख असलम हथौड़ा निकालने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जिसके बाद उसके पिता बशीर कुएं में उतर गए। उसके बाद कुशवाह और असलम का बेटा अल्ताफ भी कुएं में उतरे।
ALSO READ: Chhattisgarh : कुएं में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत, 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया गया जिसके बाद चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि ऐसा शक है कि संभवत: पास के सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस कुएं में आ गई होगी। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

कौन हैं कुलमान घिसिंग जिन्होंने नेपाल पीएम पद की दौड़ से सुशीला कार्की को पछाड़ा

पीएम मोदी के बारे में क्या बोलीं नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री पद की प्रमुख दावेदार सुशीला कार्की

इन देशों में भारत से सस्ता मिलेगा नया iPhone 17, जानिए कहां, कितनी होगी कीमत

स्कूटी मिलते ही खिले हजारों बच्चों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने पीछे बैठकर लिया राइड का आनंद, जानें क्या दी सलाह?

अगला लेख