MP : जबलपुर में पुरानी रंजिश में 4 लोगों की हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 27 जनवरी 2025 (19:17 IST)
Jabalpur Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार को लोगों के एक समूह द्वारा कुछ युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे 4 युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। करीब 25 से 35 साल की उम्र के युवकों के एक समूह पर अन्य पक्ष के लोगों ने हमला किया था। घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर तिमारी गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ ही घटना की जांच जारी है।
ALSO READ: हाथरस में 2 नाबालिग बहनों की गला रेतकर हत्या, माता पिता पर भी जानलेवा हमला
पुलिस ने यह जानकारी दी। पाटन क्षेत्र के पुलिस उपमंडल अधिकारी लोकेश डाबर ने फोन पर बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर तिमारी गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सुबह दोनों समूहों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। अधिकारी ने बताया कि घटना 2 समूहों के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा थी। उन्होंने बताया कि करीब 25 से 35 साल की उम्र के युवकों के एक समूह पर अन्य पक्ष के लोगों ने हमला किया था।
ALSO READ: हरियाणा के अंबाला में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश जारी
अधिकारी ने बताया कि 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पास के अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद ही 1और युवक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना में 1 अन्य युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ ही घटना की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।(भाषा)
Edited by : Chean Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

अगला लेख