6 ग्रामीणों की रहस्यमय मौत, क्या रैबीज वायरस से संक्रमित था हमलावर जानवर?

वन विभाग ने लकड़बग्घा दिखाई देने की सूचना पर खोज अभियान तेज कर दिया है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 4 जून 2025 (13:16 IST)
Barwani news in hindi : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में किसी अज्ञात जानवर के काटने के बाद छह ग्रामीणों की रहस्यमय हालात में मौत के बाद वन विभाग ने लकड़बग्घा दिखाई देने की सूचना पर खोज अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पहली नजर में संदेह है कि ग्रामीणों पर हमला करने वाला अज्ञात जानवर रैबीज वायरस से संक्रमित था, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) विकास जमरे ने बताया कि लिम्बई गांव के लोगों ने हमें आस-पास के क्षेत्रों में लकड़बग्घा नजर आने की सूचना दी है। क्षेत्र में इस जानवर के संदिग्ध पगमार्क भी मिले हैं। इसके बाद हमने अपना खोज अभियान तेज कर दिया है। वन विभाग के करीब 45 कर्मी लिम्बई गांव के 15 किलोमीटर के दायरे में लकड़बग्घे की तलाश कर रहे हैं। लिम्बई गांव से वन सीमा करीब 4.50 किलोमीटर दूर है।
 
जमरे ने बताया कि लकड़बग्घे के संदिग्ध पगमार्क की जांच की जा रही है। अभी पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये पगमार्क लकड़बग्घे के ही हैं।
 
गौरतलब है कि बड़वानी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 5 मई को तड़के अज्ञात जानवर ने 17 लोगों पर तब हमला कर दिया था, जब वे गर्मी के चलते अपने घरों के बाहर खुले में सो रहे थे। 23 मई से 2 जून के बीच इनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अज्ञात जानवर के हमले की जद में आए सभी 17 लोगों को रैबीज से बचाव का इंजेक्शन लगाया गया था।
<

कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर #राजपुर तहसील के ग्राम लिम्बई में अज्ञात वन्य प्राणी के हमले से घायल नागरिको एवं मृतकों के परिवारजनों से मिलकर उनसे जानकारी प्राप्त कर शासन से मिलने वाली हरसम्भव सहायता के संबंध में आश्वस्त करते हुए l#JansamparkMP#Badwani, pic.twitter.com/zZwESur4oz

— Collector Barwani , MP (@CollectrBarwani) June 2, 2025 >
बड़वानी की सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि अज्ञात जानवर के हमले के बाद बीमार हुए लोगों में शामिल 35 वर्षीय पुरुष जिला चिकित्सालय में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बाकी लोगों की स्थिति फिलहाल ठीक है।
 
सीएमएचओ ने बताया कि अज्ञात जानवर के काटने के बाद दम तोड़ने वाले एक व्यक्ति के मस्तिष्क के ऊतक और जीवित मरीजों की लार के नमूने पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की प्रयोगशाला भेजे गए हैं ताकि जांच करके पता लगाया जा सके कि ये लोग रैबीज वायरस से संक्रमित थे या नहीं।
 
इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन (अधिष्ठाता) डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि हमें पहली नजर में संदेह है कि बड़वानी जिले के 6 लोगों की मौत रैबीज के कारण हुई है। इसकी पुष्टि के लिए एक मृतक के मस्तिष्क के ऊतक को जांच के लिए दिल्ली की एक प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

अभिनेता कमल हासन का भाषा को लेकर कर्नाटक से पंगा, तमिलनाडु से जाएंगे राज्यसभा

6 ग्रामीणों की रहस्यमय मौत, क्या रैबीज वायरस से संक्रमित था हमलावर जानवर?

जसबीर भी निकला पाक जासूस, ज्योति मल्होत्रा से भी संबंध, पाकिस्तान दिवस समारोह में भी हुआ था शामिल

क्‍या सुनियोजित थी राजा की हत्‍या? नारियल काटने वाले हथियार से मारा, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सोनम का नहीं कोई सुराग

गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान चली गई थी महिला, हिरासत के लिए पुलिस ने किया अदालत का रुख

अगला लेख