Hanuman Chalisa

इंदौर जू से लापता 8 माह का तेंदुआ नवरतन बाग में मिला

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (12:26 IST)
इंदौर। बीते 5 दिनों से नाटकीय घटनाक्रम के तहत शहर के प्राणी संग्रहालय (Zoo) से लापता तेंदुआ अंतत: मंगलवार को वन विभाग के नवरतन बाग स्थित एरिए से मिल गया।
 
फिलहाल यह घायल अवस्था में है और डॉक्टरों द्वारा इसका उपचार किया जा रहा है। इस मादा तेंदुए की उम्र 8 महीने बताई जा रही है।  वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए को लेकर मंगलवार को इंदौर चिड़ियाघर पहुंचे। 
इन सवालों के जवाब कौन देगा : हालांकि राहत की बात है कि तेंदुआ मिल गया है। जू के आसपास रहने वाले लोगों ने भी राहत की सांस ली होगी। फिर भी कई ऐसे सवाल हैं कि जिनके जवाब अभी आना बाकी हैं। जैसे कि यह तेंदुआ जू से नवरतन बाग स्थित वन विभाग के क्षेत्र में कैसे पहुंचा? ऐसा तो नहीं कि बुधवार की रात यह जू पहुंचा ही न हो? या फिर नवतन बाग में पिछले 5 दिनों से इस पर किसी की नजर क्यों पड़ी?
 
उल्लेखनीय है कि जू में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पिंजरे में बंद एक जख्‍मी तेंदुआ लापता हो गया था। इस तेंदुए बुधवार रात 9 बजे के लगभग बुरहानपुर वन विभाग के कर्मचारी पिंजरे में लेकर इंदौर जू आए थे।
अहम बात यह रही कि वन विभाग का एक कर्मचारी इस वाहन में रखे पिंजरे के साथ रात भर वहीं मौजूद था। तब इस बात की भी आशंका जताई गई थी कि हो सकता है कि रास्ते में ही पिंजरे से निकल गया हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी 3 दिवसीय सेशेल्य यात्रा पर रवाना

इंसाफ मांगता अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविक का परिवार

ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, तेहरान का पलटवार; मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा बढ़ा

Top News: वेनेजुएला में भूकंप से 920 मौतें, ईरान पर अमेरिकी हमला, हैदराबाद में ट्रंप एवेन्यू

पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी नहीं... आखिर भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है?

अगला लेख