Hanuman Chalisa

4 दिन पहले बोरवेल में गिरे 8 साल के बच्चे की मौत

Webdunia
शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (09:51 IST)
बैतूल। मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के एक गांव में 6 दिसंबर को बोरवेल में गिरकर करीब 40 फुट की गहराई में फंसे 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है और शनिवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तन्मय नाम का यह लड़का मंगलवार शाम मंडावी गांव में बोरवेल में गिर गया था।
 
बचाव अभियान में जुटे होमगार्ड कमांडेंट एस आर अजमी ने कहा कि बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाव दल ने शनिवार सुबह पांच बजे बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
 
मंगलवार शाम करीब पांच बजे लड़का खेलते समय बोरवेल में गिर गया था और 35 से 40 फुट की गहराई में फंस गया था जिसके तुरंत बाद उसे निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि बच्चे को निकालने के लिए एक समानांतर गड्ढा खोदा गया और सुरंग बनाकर उसे वहां से बाहर निकाला गया, लेकिन करीब 84 घंटे के बचाव अभियान के बाद वह मृत मिला। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख