क्रिसमस पर 9 कैथोलिक चर्चों में होंगे विशेष आयोजन

Webdunia
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (20:09 IST)
Special event on Christmas in Indore: क्रिसमस के मद्देनजर 24 दिसम्बर, 2024 की मध्य रात्रि को विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा। पूजन विधि के उपरांत खुशी और उल्लास को बांटते हुए कैरोल गीत गाए जाएंगे। इस दौरान नन्हे बालक-बालिकाएं प्रभु घटना को नाटिका के रूप में प्रदर्शन करेंगे।

यह प्रत्येक विश्वासी के मन में बाल येसु के प्रति भक्ति और दृढ़ता प्रदान करती है। तत्पश्चात पवित्र मिस्सा बलिदान का शुभारंभ होगा। महिमा गान के समय घंटियों क गिरजाघर गूंज उठेगा। पवित्र वेदी के सम्मुख बनी चरनी में बालक येसु की प्रतिमा का अनावरण किया जान मसीह के जन्म की घटना को विश्वासियों के मन और दिल में जीवंतता महसूस कराती है।
 
बिशप थॉमस इंदौर शहर में तकरीबन 9 कैथोलिक गिरजाघर कैथेड्रल, पुष्पनगर, पिपल्याकुमार, सुखलिया, नंदानगर, नन्दबाग, बेटमा आदि हैं, जहां पर भी मध्य रात्रि की विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा। 24 दिसम्बर, 2024 की मध्यरात्रि को विशेष प्रार्थना की जाएगी। 31 दिसम्बर, 2024 नववर्ष की पूर्व संध्या जन सामूहिक विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। एक जनवरी, 2025 तक चर्चों में अलग अलग कार्यक्रम होंगे। 
 
आशा के तीर्थयात्री : उन्होंने कहा कि इस साल का विषय है 'आशा के तीर्थयात्री'। यह समस्त ईसाई समाजजन के लिए शीर्षक है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हम इस धारा पर तीर्थयात्री हैं। हमें नन्हा बाल येसु, यही हम आशा के तीर्थयात्री बनें। क्रिसमस पर्व की खुशी में आशा और उम्मीद को कायम रखें ताकि निराशजन आशा के दीप बनें।
 
जनसंपर्क अधिकारी फा. सुमित ताहिर ने बताया कि इस साल के विषय आशा के तीर्थयात्री को ध्यान में को नाव में प्रतीकात्मक रूप से बनाया गया है। हमारी जीवन यात्रा प्रभु येसु के मार्गदर्शन में हम सभी अन्न अग्रसर है। क्रिसमस महापर्व खुशी और उल्लास का माहौल होता है। इस खुशी में हम यह ना भूलें कि हमें एक दूजे को साथ में लेकर चलना हैं क्योंकि सभी का आखिरी लक्ष्य परमात्मा में अनंत आनंद को पाना है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

श्रीश्री रविशंकर और अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने किया द आर्ट ऑफ लिविंग मेडिएशन पहल का शुभारंभ

PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

अगला लेख