Hanuman Chalisa

खरगोन में आज भी कर्फ्यू जारी, 95 दंगाई गिरफ्तार, 50 से अधिक घर-दुकान पत्थर के ढेर में तब्दील, शिवराज ने स्थिति की समीक्षा

विकास सिंह
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (12:05 IST)
भोपाल। खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा के घटना के बाद स्थिति लगातार ‌तनाव पूर्ण बनी हुई है। देर रात कुछ इलाकों में आगजनी की घटनाओं के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खरगोन शहर के बाद आसपास के इलाकों में छिटपुट हिंसा के बाद बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
 
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए खरगोन में 4 आईपीएस ,15 डीएसपी सहित आरएएफ की कंपनी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
वहीं खरगोन में दंगे के बाद के हालात की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की।
 
बैठक में डीजीपी ने मुख्यमंत्री को प्रदेश की कानून व्यवस्था से अवगत कराया बैठक में बताया गया कि खरगोन हिंसा के मामले में अब तक 95 दंगाई गिरफ्तार किए जा चुके है और गिरफ्तारी की कार्रवाई अब भी जारी है।

पुलिस प्रशासन घटना से जुड़े वीडियो के जरिए दंगाईयों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। बैठक में बताया गया कि आज भी खरगोन में दंगाइयों की संपत्ति को जमीदोंज करने की कार्रवाई की जाएगी।
 
वहीं खरगोन में दंगाईयों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर पूरी ताकत के साथ चल रहा है। अब तक दंगाईयों के 50 से अधिक मकान-दुकान पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। सोमवार को दंगाईयों की 16 मकान व 29 दुकानें तोड़ी गई है।

हिंसा वाले इलाके मोहन टॉकीज इलाके में खरगोन में चार मकान व तीन दुकान, खसखस बाड़ी क्षेत्र में 12 मकान व 10 दुकान, औरंगपुरा में तीन दुकानें, तालाब चौक में 12 दुकानें, गणेश मंदिर के पास एक दुकान सहित कुल 16 स्थानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख