Hanuman Chalisa

इंदौर के गायक अभय माणके पर पुणे में हमला एवं लूट

Webdunia
बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (15:09 IST)
इंदौर। गीत रामायण की प्रस्तुति देने वाले इंदौर के गायक अभय माणके पर रविवार रात को पुणे में अज्ञात लोगों ने हमला कर उनका पूरा सामान लूट लिया। माणके को गंभीर चोटें आई हैं। 
 
माणके के परिजनों के मुताबिक वे रविवार को मुंबई से पुणे किसी परिचित कलाकार से मिलने पहुंचे थे। इसी बीच, निगड़ी इलाके में रात साढ़े आठ के बजे करीब सड़क पर चलते समय उन्हें पीछे से किसी ने धक्का दिया और फिर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से बुरी तरह मारा। साथ ही उनसे सोने की चैन, ब्रेसलेट, अंगूठी और नकदी लूट ली। हमलावरों की संख्‍या 4 के लगभग बताई जा रही है। 
 
इस मारपीट में माणके के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें सड़क पर पड़ा देखकर पुणे के ही एक व्यक्ति ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। वहां उनके कई ऑपरेशन हुए हैं।
 
घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन हमले से सदमे में आए माणके अभी ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लुटेरे महाराष्ट्र से बाहर के हैं क्योंकि पुणे में हाल ही में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

Iran US conflict : मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग? अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान की खुली धमकी, होर्मुज पर संकट के बादल

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

अगला लेख