Hanuman Chalisa

देवास जिले में 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप के बाद हत्या

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (00:08 IST)
कुंवर राजेन्द्रपालसिंह सेंगर

देवास (बागली)। भोपाल की गैंग रेप पीड़िता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बागली पुलिस अनुविभाग के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुंद्रैल में एक 13 वर्षीय किशोरी के बलात्कार और हत्या का मामला रविवार को प्रकाश में आया है।
 
मृतका दो दिन पूर्व खेत पर सिंचाई कर रहे अपने पिता के लिए चाय बनाने की सामग्री लेकर गई थी लेकिन वह खेत तक पहुंच ही नहीं सकी और गुमशुदा हो गई। मामले को लेकर क्षेत्र में रहवासियों का गुस्सा उबल पड़ा और उन्होंने सड़क भी जाम की गई। बागली पुलिस अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिलीप जोशी ने अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया।
 
देर रात तक पुलिस ने कुछ संदिग्धों को राऊंड अप कर पुछताछ आरंभ कर दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता दो दिन पूर्व अपने घर से पिता को चाय बनाने की सामग्री देने के लिए निकली थी लेकिन वह खेत पर पहुंची ही नहीं। इस बीच जब पिता घर पर पहुंचे तो किशोरी की तलाश आरंभ हुई।
पिता ने मोहल्ले व गांव में तलाशने के बाद समाजजनों को भी इस बारे सूचना दी और वृहद स्तर पर उसकी तलाश आरंभ हुई लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला। रविवार को बोंदर निवासी सुंद्रैल के खेत पर हरीओम पिता बोंदर सिंचाई करने के लिए गया था। कार्य के दौरान उसे शौच जाना पड़ा, तब उसने देखा कि लाल तुवर की फसल में बालिका का शव पड़ा है। 
 
बालिका अर्द्घनग्न अवस्था में थी और उसके शरीर पर सलवार नहीं थी। हरीओम ने घटना की जानकारी पुलिस और खेत पड़ौसियों को दी। थाना प्रभारी सीएल कटारे सदल मौके पर पहुंचे। पंचनामे की कार्यवाही की गई। 
 
इस दौरान एसडीओपी दिलीप जोशी भी मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक देवास अंशुमानसिंह, एसडीओपी कन्नौद शेरसिंह भूरिया, टीआई बागली सुजीत तिवारी, टीआई सतवास अमित सोनी भी मौके पर पहुंचे। 
 
आक्रोशित ग्रामिणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। साथ ही दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए, जिस पर ग्रामिणों की मांगो के मद्देनजर एसडीओपी बागली जोशी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
 
फोरेंसिक टीम की डॉ. श्वेता देश्मुख ने बताया कि घटना लगभग 36 घंटे पूर्व की है। शरीर पर चोट के चिन्ह है और लगता है कि मौत दम घुटने के कारण हुई है। मृतका के शव का पीएम कांटाफोड चिकित्सालय में डॉ राजीव त्रिपाठी और डॉ मेघा पटेल ने किया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर हत्या व बलात्कार का मामला दर्ज किया। रात्रि में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ आरंभ की।

सम्बंधित जानकारी

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख