Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में एक मई से पॉलीथिन पर प्रतिबंध

Webdunia
मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (15:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने समूचे प्रदेश में एक मई से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को मंगलवार को मंजूरी दे दी। सरकार का कहना है कि पॉलीथिन खाने से बड़ी तादाद में गायें मर रही हैं एवं पर्यावरण खराब हो रहा है।
 
प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा, 'मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज समूचे राज्य में एक मई से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।'
 
उन्होंने कहा, 'गायें पॉलीथिन को खा लेती हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाकर इससे होने वाली गायों की मौतों को रोका जा सकेगा। इसके अलावा, पॉलीथिन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकेगा।' यह पूछे जाने पर कि इस प्रतिबंध को कैसे लागू किया जाएगा, मिश्रा ने कहा कि इस प्रतिबंध के लिए अभी अन्य नियम-कानून तैयार किए जाने हैं।
 
उन्होंने स्पष्ट किया, 'इस बारे में निर्णय आज लिया गया है और इसे लागू करने के लिए अन्य नियम-कानून जल्द ही बनाए जाएंगे। हालांकि, यह प्रतिबंध प्लास्टिक से बनने वाली बाल्टी एवं अन्य सामान के लिए नहीं होगा। यह केवल प्लास्टिक की थैलियों एवं पन्नियों तक ही सीमित है।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख