Dharma Sangrah

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अजान पर आपत्ति, कहा नींद खराब होने के साथ भंग होती साधना

विकास सिंह
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (13:00 IST)
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में है। राजधानी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि अजान की आवाज से सुबह की नींद खराब होती है और साधु-संतों की साधना भी भंग होती है।
 
भाजपा सांसद ने कहा कि सुबह पांच बजे से बहुत जोर-जोर से आवाज आती है और सबकी नींद खराब होती है। अजान की आवाज से ऐसे मरीज जो रात भर परेशानियों के चलते सो नहीं पाते है जब वह सुबह सोते है तब तेज आवास से उनकी नींद खराब होती है और उनको परेशानी होती है। इसके साथ सुबह से आने वाली आवाज से परेशानी होने के साथ-साथ साधु संतों और हमारी साधना भी भंग होती है क्यों वहीं समय हमारी पूजा-पाठ का होता है।
 
इससे पहले मस्जिदों से आने वाली अजान को लेकर इससे पहले मशूहर सिंगर सोनू निगम ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि लाऊडस्पीकर की आवाज से सुबह सुबह बहुत परेशानी होती है। वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति ने भी मस्जिदों से आने वाली अजान से नींद खराब होने की बात कहीं थी। इसको लेकर उन्होंने इलाहाबाद के कलेक्टर को पत्र भी लिखा था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में हार के बाद क्यों छिड़ी लालू परिवार में महाभारत, पढ़ें इनसाइड स्टोरी?

दिल्ली ब्लास्ट पर NIA का बड़ा खुलासा, आत्मघाती हमला माना

LIVE: नीतीश कुमार का बिहार CM पद से इस्तीफा

Weather Update : कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए कहां पड़ेगी जमकर ठंड

बिहार में NDA की जीत के बाद 'गोभी की खेती' पर क्यों मचा बवाल, क्या है इसका भागलपुर कनेक्शन?

अगला लेख