Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, बारिश के साथ ओले गिरे

Webdunia
रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (14:03 IST)
भोपाल। भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है।

सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। बदलों के चलते दोपहर तक धूप छांव का दौर बना रहा और फिर अचानक मौसम बदल गया और हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ चने के आकार के ओले गिरे जिससे चलते मौसम ठंडा हो गया। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने से दुकानों के पोस्टर भी गिरने से सूचना है। हालांकि बाद में हल्की धूप खिल जाने से मौसम सुहावना हो गया।
 
भोपाल के साथ ही सीहोर में भी ओले गिरने की खबर है। आसपास के ग्रामों में 50 ग्राम तक के ओले गिरे व थोड़ी देर तक बारिश के साथ ओले भी बरसते रहे।
 
जानकारी के अनुसार जिले के आसपास के गांवों में तेज हवा के साथ अचानक बरसात और ओले बरसने लगे। चने बराबर के ओले आसपास के दर्जनों गांवों में गिरे जिससे किसान परेशान और चिंतित नजर आए। गेहूं और चने की फसलें खेतों में खड़ी हैं। अचानक बारिश और ओले गिरने से फसल को नुकसान की आशंका है जिससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं।
शिवपुरी में गरज चमक के साथ बारिश : शिवपुरी में भी आज तेज गड़गड़ाहट के साथ रुक रुक कर बारिश हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस बारिश को पकी फसलों के लिए थोड़ा सा हानिकारक बताया है। अभी सरसों और चने की फसलें कटना शुरु हो गई है। हरी फसलों के लिए यह वर्षा लाभप्रद बताई गई है। अभी भी आसमान पर बादल छाए हैं बारिश की संभावना है।
 
श्योपुर में भी बरसा पानी : श्योपुर में सुबह कई जगह हल्की बरसात हुई और कुछ जगह चने आकार के ओले गिरे जिससे दलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर किसानों की चिंता बढ़ गयी है, वहीं बारिश के साथ तेज हवाओं से ठंड में इजाफा हुआ है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

योगी की चेतावनी, रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा

गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

LAC के बीच MP ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, CM डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, परिवार की सुरक्षा पर दिया यह बयान

अगला लेख