MP में आदिवासी वोटरों को रिझाने में कांग्रेस और भाजपा में होड़, कांग्रेस की अधिकार यात्रा को भाजपा ने बताया धोखा यात्रा

विकास सिंह
सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (18:10 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में ओबीसी वोटबैंक को साधने के साथ-साथ अब आदिवासियों को रिझाने में भाजपा और कांग्रेस में होड़ सी लग गई है। सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा जहां 17 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजदूगी में जबलपुर में एक बड़ा आयोजन कर आदिवासी वोटरों को रिझाने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सोमवार को आदिवासी बाहुल्य जिले बड़वानी से ‘आदिवासी अधिकार यात्रा’ शुरु कर इस बड़े वोट बैंक को साधने के लिए अपना मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। 
 
बड़वानी में ‘आदिवासी अधिकार यात्रा’ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने खुद को और अपनी पार्टी को आदिवासियों का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए दावा किया कि वह खुद आदिवासी बाहुल्य जिले छिंदवाड़ा से आते है और उन्होंने 15 महीने की अपनी सरकार आदिवासियों के हित में एक नहीं कई काम किए। 
 
वहीं दूसरी ओर भाजपा आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए बड़ी रणनीति तैयार कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 सितंबर को आदिवासी गोंडवाना के राजा शहीद शंकर शाह, और उनके बेटे रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर आ रहे है। भाजपा इस बड़े कार्यक्रम के जरिए गोंड वोटों के साथ-साथ पूरे  आदिवासी वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाह रही है। भाजपा ने कांग्रेस की आदिवासी अधिकार यात्रा को धोखा यात्रा करार दिया है।
 
आदिवासियों को रिझाने में भाजपा और कांग्रेस में होड़ मचने का सबसे बड़ा कारण उसका बड़ा वोट बैंक होने के साथ-साथ विधानसभा की 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित होना है। 
 
2018 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी वोट बैंक भाजपा से छिटक कर कांग्रेस के साथ चला गया था और कांग्रेस ने 47 सीटों में से 30 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया था। वहीं अब 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा आदिवासी वोट बैंक को साध कर सत्ता में बनी रहना चाह रही वहीं कांग्रेस आदिवासी वोट बैंक के साहरे एक बार फिर 2018 का इतिहास 2023 में दोहराने की जुगत में लगी हुई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

सरकार ने जब सारी संपत्ति बेच ली फिर उसकी नजर वक्फ पर पड़ी : रामगोपाल यादव

इजराइल के एयर स्ट्राइक में गाजा में 27 लोग मारे गए, 70 से अधिक अन्य घायल

वैश्विक व्यवस्था में हो रही उथल-पुथल, हर क्षेत्र को खुद पर ध्यान देना होगा : जयशंकर

जद (यू) नेता ने वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख को लेकर इस्तीफा दिया

क्या प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले न्यासों में गैर हिंदुओं को जगह मिलेगी : इम्तियाज जलील

अगला लेख