Hanuman Chalisa

भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, अगर यहां आयटम बोलते तो कमलनाथ की लाश जाती

Webdunia
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (08:47 IST)
मुरैना। दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गिर्राज डंडोतियां ने एक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि अगर उन्होंने किसी महिला के लिए यह बात तंवरघार-चंबल में कही होती तो यहां से उनकी लाश जाती।
ALSO READ: 'आइटम' वाले बयान पर चुनाव आयोग सख्त, कमलनाथ को 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा
डंडौतिया ने दिग्विजय पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि वे बढ़िया आदमी हैं, जिनके घर बहू पहले आ गई और सास बाद में आई।
 
भाजपा उम्मीदवार ने जब यह बात कही तब उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। उन्होंने इस बयान के बाद डंडौतिया की पीठ भी थपथपाई। डंडौतिया सिंधिया समर्थक माने जाते हैं और कुछ माह पहले उनके साथ ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्हें शिवराज सरकार मंत्री भी बनाया गया है।

ALSO READ: MP : चुनावी सभा में इमरती देवी पर कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी, बोले- ये क्या आइटम है
उल्लेखनीय है कि कमलनाथ ने डबरा में एक चुनाव सभा में इमरती देवी को आयटम कह दिया था। इसके बाद से ही वे भाजपा के निशाने पर है। इस बयान पर राहुल गांधी भी नाराजगी जता चुके हैं। इस मामले में चुनाव आयोग ने भी उनसे जवाब मांगा है।
 
कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने के बाद अब शिवराज की मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने भी पलटवार करते हुए कमलनाथ की मां-बहन को ही आइटम कह दिया। 
 
उन्होंने कहा कि कमलनाथ बंगाली आदमी हैं, हमारे प्रदेश के नहीं हैं। वे मध्यप्रदेश सिर्फ मुख्‍यमंत्री बनने के लिए आए हैं। बोलने की सभ्यता भी नहीं है। उनकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी तो हमें थोड़ी पता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख