Hanuman Chalisa

भाजपा विधायक की कार से दो की मौत

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (14:42 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। कार प्रदेश के सागर जिले के एक भाजपा विधायक के नाम पंजीकृत बताई जा रही है। वहीं कार में बैठे दोनों लोगों ने खुद को विधायक का रिश्तेदार बताया है।
 
सोनकच्छ थाना प्रभारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि देवास-भोपाल रोड पर सोनकच्छ के पास पिलवानी गांव की क्रॉसिंग पर सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे उज्जैन की ओर जा रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों की पहचान सीहोर जिले के जावर के रामसिंह (45) और संतोष (60) के तौर पर हुई है, जो देवास की ओर आ रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि कार सागर जिले के भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन की है। कार में सवार दोनों लोग इंद्रजीत सिंह और विशाल सिंह उज्जैन जा रहे थे। दोनों ने खुद को विधायक का रिश्तेदार बताया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख