भाजपा सांसद ने 15 किलो वजन घटाकर पूरा किया चैलेंज, गडकरी से मांगे 15,000 करोड़

Webdunia
रविवार, 12 जून 2022 (08:39 IST)
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से भाजपा सांसद ने अनिल फिरोजिया दावा किया है उन्होंने अपना वजन 15 किलोग्राम घटा लिया है। वह अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के वादे के मुताबिक अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रति किलोग्राम घटे वजन के हिसाब से 15,000 करोड़ रुपए पाने के हकदार हैं।
 
सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब तीन महीने पहले कहा था कि यदि मैं अपना वजन कम करूंगा तो उनका मंत्रालय मेरे निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मेरे प्रत्येक किलोग्राम घटे वजन के लिए 1,000 करोड़ रुपए की राशि आवंटित करेगा। इससे प्रेरित होकर तब से अब तक मैंने अपना 15 किलोग्राम वजन कम कर लिया है और उनके वादे के अनुसार मैं उनसे अपने संसदीय क्षेत्र के लिए 15,000 करोड़ रुपए की मांग करने का हकदार हो गया हूं।
 
गडकरी इस साल 24 फरवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन आए थे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के भारी भरकम वजन को देखते हुए उन्हें मंच से ही एक चुनौती दी थी और कहा था कि अगर वह (फिरोजिया) वजन कम कर लेते हैं तो उन्हें प्रत्येक किलोग्राम वजन कम होने पर उज्जैन के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपए मिलेंगे। वह मुझसे हर बार विकास के लिए बजट की मांग करते हैं, इसलिए वह इस चुनौती को स्वीकार करें और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए मुझसे बड़ा बजट ले लें।
 
फिरोजिया ने कहा कि जब गडकरी ने इस साल 24 फरवरी को मुझे यह चुनौती दी थी, तब मेरा वजन 127 किलोग्राम था, जो अब 15 किलोग्राम घटकर 112 किलोग्राम हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने इसे गडकरी जी की आज्ञा की तरह स्वीकार किया। अपने संसदीय क्षेत्र के लिए इस चुनौती को मैंने स्वीकार करते हुए पिछले करीब साढ़े तीन महीनों में अपने खान-पान, व्यायाम, योग एवं साइकिल चलाकर अपना वजन 15 किलोग्राम कम कर लिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख