मिशन 2023 के चुनावी शंखनाद के लिए आज मध्यप्रदेश आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भोपाल और जबलपुर में जेपी नड्डा संगठन और सरकार के कामकाज की करेंगे समीक्षा

विकास सिंह
बुधवार, 1 जून 2022 (07:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंच रहे है। अपने दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होकर संगठन और सरकार के कामकाज का फीडबैक लगें। दो दिन के दौरे के दौरान जेपी नड्डा भोपाल और महाकौशल के जबलपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विधानसभा चुनाव की व्यूह रचना तैयार करेंगे। 
 
मिशन 2023 का शंखनाद-पार्टी अध्यक्ष के दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके है कि राष्ट्रीय अध्य़क्ष के दौरे से 2023 विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट लेने के साथ संगठन से मंत्रियों के कामकाज का फीड बैक भी लेंगे। इसके साथ नड्डा संगठन और सरकार से मिशन 2023 विधानसभा चुनाव के ब्लू प्रिंट पर भी चर्चा करेंगे। अपने दौरे के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप के साथ बैठक कर 2023 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। 
 
भोपाल में नडड्डा का तय कार्यक्रम- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 10 बजे भोपाल पहुंचेगे जहां स्टेट हैंगर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश व जिले के पदाधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद नड्डा सुबह 11.30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित गुरूद्वारा नानक टेकरी पहुंचकर दर्शन कर मत्था टेकेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे सात नं. स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। 

पार्टी कार्यालय में नड्डा दोपहर 1 बजे जेपी नड्डा पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.45 बजे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3.25 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। 

जबलपुर में नड्डा के कार्यक्रम- जेपी नड्डा आज शाम को ही भोपाल से रवाना होकरजबलपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे। जबलपुर में जेपी नड्डा 2 जून को केंट विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 106 में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेंगे। वहीं पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल स्थित रायल स्कूल संजीवनी नगर गढा में मंडल बैठक को संबोधित करेंगे। नड्डा जबलपुर में संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रूप की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

Mumbai Terrorist Attack : क्‍या परिवार से मिल पाएगा आरोपी तहव्वुर राणा, याचिका पर 9 जून को कोर्ट करेगी सुनवाई

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, कानपुर की वंशिका बनीं जीवनसंगिनी

अगला लेख