उज्जैन महाकाल मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए महामृत्युंजय जाप, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी हुए शामिल

विकास सिंह
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (13:13 IST)
भोपाल। कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ हुए खिलवाड़ के बाद भाजपा अब अक्रामक हो गई है। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए हुए महामृत्युंजय जाप में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए महामृत्युंजय जाप में शामिल होने के बाद कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपराधिक षड्यंत्र रच कर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही पर की गई थी। 
 
उन्होंने कहा कि पंजाब के हुसैनीवाला में प्रधानमंत्री के रास्ते में प्रदर्शनकारियों का आ जाना सुरक्षा में हुई मामूली चूक नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा रचा गया षडयंत्र है। इस घटना से साबित हो गया है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार देश के संवैधानिक संघीय ढांचे और सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है। इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी को देश की जनता से माफी मांगते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। 
 
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की विधिवत जानकारी पंजाब सरकार को दे दी गई थी। मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री जी के सड़क मार्ग से यात्रा करने का निर्णय भी पंजाब के डीजीपी की स्वीकृति और सहमति के बाद लिया गया था। इसके बावजूद प्रधानमंत्री के काफिले को रोका  जाना पंजाब सरकार की सहमति के बिना संभव नहीं है। देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुंचाना कांग्रेस की आदत रही है और आज पंजाब की सरकार ने जो किया है, वह देश के संवैधानिक संघीय ढांचे पर गंभीर प्रहार है। 
 
वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदरसिंह ने नवजोतसिंह सिद्धू को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था, लेकिन अब तो पंजाब की सरकार ही देश की सुरक्षा और संघीय ढांचे के लिए खतरा बन गई है। ऐसी स्थिति में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी को एक क्षण भी पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख