Hanuman Chalisa

मप्र के श्योपुर में नाव पलटी, 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, 4 को बचाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 जून 2024 (00:15 IST)
Boat accident in Sheopur MP : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को सीप नदी में 11 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 4 अन्य लोगों को बचा लिया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार तूफान या भंवर के कारण नाव पलट गई होगी।
ALSO READ: Chhattisgarh Accident: कवर्धा जिले में बड़ा हादसा, पिकअप पलटी, 15 लोगों की मौत, 20 से ज्‍यादा घायल
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर मानपुर में शाम 4:30 बजे हुई इस घटना में 4 अन्य लोगों को बचा लिया गया।
 
उन्होंने कहा, सात मृतकों में 4-15 आयु वर्ग के पांच बच्चे, 35 वर्षीय एक पुरुष और 30 वर्षीय एक महिला शामिल हैं। येस्थानीय निवासी थे और माली समुदाय से ताल्लुक रखते थे। वे एक व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए पास के गांव में आए थे।
ALSO READ: महाराष्ट्र में नदी में पलटी नाव, एसडीआरएफ के 3 जवान डूबे
उन्होंने कहा, स्थानीय निवासियों के अनुसार तूफान या भंवर के कारण नाव पलट गई होगी। जीवित बचे लोगों ने बताया कि नाव में 11 लोग सवार थे। हालांकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम अभी भी घटनास्थल पर डेरा डाले हुए है।
 
इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों से युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाने को कहा और राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

अगला लेख