प्रेमिका तो नहीं मिली, लोगों ने पीट-पीटकर हालत बिगाड़ दी...

कीर्ति राजेश चौरसिया
एक लड़की के प्यार में एक युवक दिल्ली से खिंचा चला आया। प्रेमिका को भगाने का इंतजाम भी हो गया, लेकिन ऐनवक्त पर पूरा खेल बिगड़ गया। फिर ग्रामीणों ने मिलकर न सिर्फ प्रेमी बल्कि उसके साथियों को भी जमकर धुन दिया। 
 
 
दरअसल, मामला यह है कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के इमलहा गांव की लड़की अपने परिवार के साथ दिल्ली में काम करती थी। वहां उसे किसी अन्य राज्य के लड़के से प्रेम हो गया। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की बात परिवार वालों को पता चली तो वे लड़की को वापस इमलहा गांव ले आए। गांव लौटने के बाद भी लड़की मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात करती रही।
 
इसी बीच, लड़की ने प्रेमी को अपने गांव बुलवा लिया। 29 जनवरी को लड़की अपने प्रेमी एवं उसके दो साथियों के साथ इमलहा से भागकर जा रही थी। तभी लड़की के चाचा को इस बात की भनक लग गई। चाचा ने अन्य लोगों के साथ बमीठा थाना क्षेत्र में बस रोककर लड़की को उतार लिया। इतना ही नहीं उन तीनों लड़कों को भी वापस जाने दिया, वह बस से दिल्ली रवाना भी हो गए।
 
 
इस बात की जानकारी जब गांव के अन्य लोगों को लगी तो मामले ने तूल पकड़ लिया। सभी ने सुनियोजित तरीके से लड़कों को वापस बुला लिया। लड़के झांसे में आ गए और तीनों लड़की के गांव इमलहा पहुंच गए और गांव में स्कूल के पास जाकर लड़की के पिता को फोन कर बताया कि हम लोग स्कूल तक आ गए हैं। फिर क्या था गांव वालों ने घेरकर लड़कों को जमकर धुन दिया। बाद में तीनों लड़कों को बमीठा पुलिस के हवाले कर दिया।
...और इधर प्रेम प्रसंग में किशोरी ने जान दी : छतरपुर जिले के ही हरपालपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी आनंदसिंह परिहार ने बताया कि सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के ग्राम टिकरिया थाना महोबकंठ निवासी रामसखी का गांव के ही अनिल राजपूत से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों के विरोध के कारण ये सहमे हुऐ थे।
 
 
यह भी बताया गया है कि घटना के पूर्व दोनों को लहचूरा के आसपास देखा गया, जहां रामसखी के परिजनों ने पहुंचकर युवक और किशोरी के साथ मारपीट की थी। इस घटना से क्षुब्ध होकर रामसखी ने रात्रि में ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख