Hanuman Chalisa

अनूठा उदाहरण, बेटियां पढ़ेंगी तो ही आगे बढ़ेंगी

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (20:25 IST)
- मुस्तफा हुसैन, नीमच से
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सरकार की कोशिशें अब जमीन पर साकार होते नजर आ रही हैं। ऐसा ही नजारा सोमवार को नीमच में देखने को मिला जब दुल्हन बनी प्रियंका पिता ओमप्रकाश सोनी छोटी सादड़ी वाले सात फेरे लेने से पहले दुल्हन की पोशाक में परीक्षा देने पहुंची।
जी हां, प्रियंका एमए फाइनल ईयर की स्टूडेंट है और आज उसका आखिरी पेपर था जो सुबह सात बजे से था, वहीं 11 बजे उसके फेरे भी थे। 
 
बारात रविवार रात घाटोल राजस्थान से आ चुकी थी, लेकिन प्रियंका दुल्हन के भेष में डिग्री कॉलेज पहुंची और परीक्षा दी उसके बाद यह दुल्हन विवाह मंडप में बैठी और साथ फेरे लिए। हाथों में मेहंदी लगाए प्रियंका जब कॉलेज पहुंची तो हर कोई उसे निहार रहा था।
 
प्रियंका ने सोमवार को परीक्षा देकर यह संदेश देने की कोशिश की कि जिंदगी में और कामों के साथ पढ़ाई भी उतनी ही ज़रूरी है। प्रियंका की इस पहल पर जहां परिवार के लोग गर्व कर रहे हैं। वहीं कॉलेज प्रशासन भी इसकी तारीफ़ कर रहा है।
 
कॉलेज की सहायक अधीक्षिका बीना चौधरी ने कहा की पहले छात्राएं अपने परिवार में कोई काम होता था तो परीक्षा छोड़ देती थीं, लेकिन अब खुद की शादी होने के बावजूद परीक्षा देना नए समाज के लिए एक अच्छा संकेत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख