suvichar

रायसेन में भरभराकर गिरा पुल, 4 बाइक सवार घायल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

भोपाल ब्यूरो
सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (15:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बरेली में एक पुल अचानक भराभरा कर ढह गया। नयागांव में पिपरिया रोड पर बने जर्जर पुल के अचानक भरभरा कर ढहने से उस वक्त पुल से गुज रहे चार बाइक सवार नीचे गिर पड़े, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे के वक्त पुल के रिपेयर का कार्य चल रहा था।  मध्यप्रदेश राज्य सड़क विकास निगम द्वारा पुल का रिपेयर कार्य चल रहा था और हादसे के वक्त कई मजदूर वहां पर काम कर रहे थे। पुलिस गिरता देख मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। 
 
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त पुल पर से दो बाइकें तेज रफ्तार से गुजर रही थीं. पहली बाइक पर दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी पर एक युवक और एक महिला. जैसे ही पुल टूटा, दोनों वाहन नीचे खाई में गिर गए। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़ पड़े. घायलों को ग्रामीणों और राहगीरों ने मिलकर बाहर निकाला. घायलों में दो युवक, एक युवती और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
 
पूरी घटना स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की विधानसभा और गृह क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसको लेकर कांग्रेस अब सरकार पर हमलावर है। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि रायसेन जिले में सिर्फ पुल नहीं गिरा है,बल्कि भाजपा सरकार के डबल इंजन के भ्रष्टाचार मॉडल उजागर हुआ है। वहीं स्थानीय विधायक और राज्यमत्री मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि उनके क्षेत्र की घटना हुई है औऱ खुद मौके पर  जा रहे है। 

दूसरी ओर पीडब्लयूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है और घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बना दी गई है जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। वही्ं प्रबंधक ए.ए. खान को निलंबित कर दिया गया है। पूरी घटना में अफसरों की लापरवाही भी उजागर हुई है कि जब पुल की मरम्मत का  काम चल रहा था  तो पुलिस के ट्रैफिक को क्यों नहीं बंद किया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट

आंख मारता है, लोकसभा में रिजिजू ने याद दिलाया राहुल का 2018 वाला 'हग और विंक', प्रियंका गांधी का करारा पलटवार

साली को छेड़ने के मामले में 7 साल बाद बरी एयरफोर्स अफसर, अब पीड़िता बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा था

ईरान का ‘काला खजाना’ खर्ग द्वीप क्यों नहीं बना अमेरिका-इजराइल का निशाना? 90% तेल निर्यात यहीं से

क्रूड गिरा तो चमका सोना, चांदी में जोरदार उछाल, देखें 10 शहरों के ताजा रेट

सभी देखें

नवीनतम

Flight Fare Rises : हवाई सफर पर महंगाई की मार, Air India और Air India Express ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया, जानिए कबसे होगा लागू

LPG की किल्लत, 524 Gas Cylinders से भरा ट्रक ले भागे चोर

Iran US War : अमेरिका की खुली चेतावनी, ईरान पर आज होगा सबसे भीषण हमला, बॉम्बर्स भरेंगे उड़ान

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के 10 बड़े फैसले

योगी सरकार का बड़ा फैसला : जून तक पूरा होगा बीडा के लिए भूमि अधिग्रहण, निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख