Hanuman Chalisa

45 लाख के पुराने नोटों के साथ व्यापारी गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (12:01 IST)
इंदौर। विमुद्रीकरण के साढ़े पांच महीने बाद पुलिस ने 44.86 लाख रुपए के बंद हो चुके नोटों के साथ सोमवार को 45 वर्षीय कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पखवाड़े भर के भीतर यहां दो अलग-अलग मामलों में कुल एक करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के 500 और 1,000 रुपए के बंद नोट पकड़े जा चुके हैं।
 
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात एक स्कूल के पास गिरफ्तार आरोपी की पहचान जानकी नगर निवासी प्रवीण अग्रवाल के रूप में हुई है। वह पेशे से कारोबारी है।
 
उन्होंने बताया कि अग्रवाल को जब यहां पकड़ा गया, तब वह मूलत: महाराष्ट्र में पंजीकृत एक महंगी कार चला रहा था। इस कार से 44.86 लाख रुपए मूल्य के 500 और 1,000 रुपए के बंद नोट बरामद किए गए।
 
यादव ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पुलिस को संदेह है कि वह कमीशन पर अप्रचलित मुद्रा बदलवाने के लिये एक व्यक्ति के पास जा रहा था। मामले में विस्तृत जांच जारी है।
 
इंदौर में एक अन्य मामले में कनाड़िया पुलिस ने 11 अप्रैल को 64.30 लाख रुपए के बंद नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत आठ नवंबर की रात अपने टेलीविजन संदेश में घोषणा की थी कि 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट अब वैध मुद्रा नहीं रहेंगे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz पर संकट बरकरार, UN में बहरीन का प्रस्ताव गिरा, रूस-चीन का वीटो

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

सनातनी एकजुट हों तो षड्यंत्रकारी भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे : योगी

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

अगला लेख