suvichar

सीएम को ट्वीट कर की अपील, बागली को जिला बना दो शिवराजजी

वेबदुनिया के समाचार भी ट्‍वीट और रिट्‍वीट किए गए

कुंवर राजेन्द्रपालसिंह सेंगर
मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (22:32 IST)
बागली। हमने हमेशा सुना है कि लोग अपने पंसदीदा नेता-अभिनेता को पत्र लिखते हैं। क्षेत्रीय समस्याओं व मांगों के के लिए भी पत्र लिखे जाते थे और जनता को अधिकाधिक पत्र लिखने के लिए प्रेरित किया जाता था। समाचार पत्र इससे अछूते नहीं हैं। उनके लेटर बॉक्स पाठकों की चिट्ठियों से भरे रहते हैं, लेकिन अब पत्र का स्थान ट्वीट ने ले लिया और मंगलवार को बागली अनुभाग क्षेत्र की जनता ने इतिहास रच दिया।
 
बागली ज़िला बनाओ समिति के अभियान को जनता ने गति दी और सीएम व प्रदेश भाजपा के ट्विटर हैंडल पर ढेरों ट्वीट कर इतिहास रच दिया। सभी ने एक ही पंच लाइन हैशटैग की कैलाशजी के सम्मान में बागली मांगे ज़िला।
 
वेबदुनिया हिंदी ने समय समय पर बागली ज़िला बनाने के मुद्दे से संबंधित समाचारों का प्रकाशन किया था। आमजन ने समाचारों की लिंक भी ट्वीट और रीट्वीट की। जानकारी के अनुसार बागली जिला बनाओ अभियान समिति द्वारा बागली को जिला बनाने की मांग के समर्थन में ट्विटर अभियान चलाया गया था।#जिसमें कैलाशजी_के सम्मान_में_बागली_मांगे_ज़िला हैशटेग के साथ सुबह 11 बजे से अभियान की शुरुआत हुई। कुछ ही देर में 2 हजार ट्वीट हुए।
 
पूर्व मंत्री भी जुड़े अभियान से : पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भी अभियान में भाग लिया। जोशी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बागली ने ही हमें बनाया है। नागरिकों की जनभावना के साथ हूं। जोशी सबसे ज्यादा ट्रेंड हुए। इसी तरह बागली के ऋषभ बोथरा ने अमेरिका से व सुनील शर्मा ने मुंबई से सीएम शिवराज को टैग कर ट्वीट में अपनी मांग रखी। यूएस से 20 ट्वीट हुए।
 
अभियान को लेकर क्षेत्रवासी इतने उत्सुक थे कि 2 दिन पूर्व से ही ट्विटर टोली के युवा व बच्चे घर-घर जाकर ट्विटर डाउनलोड करना सिखा रहे थे। बागली में सुबह से सोशल मीडिया पर जिले के लिए जबरदस्त माहौल देखा गया। हर वर्ग में उत्सुकता थी। बागली क्षेत्र में पहली बार ट्विटर पर इस प्रकार की मांग रखी गई थी।
 
ट्विटर अभियान से जुड़े सोमेश उपाध्याय ने बताया कि ट्विटर पर ट्रेंडिंग की विस्तृत पुष्ट जानकारी व हैशटैग के पायदान की सूची बुधवार दोपहर तक मिलेगी।
 
सभी दलों के प्रतिनिधियों ने किया ट्वीट : ट्विटर अभियान में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों व कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमोल राठौर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा बोथरा, कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष श्यामा तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल मर्सकोले, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर व पत्रकार कु. राजेंद्रपालसिंह सेंगर आदि ने भी अभियान का समर्थन किया।
ट्विटर अभियान में अभिव्यक्ति मंच, जटाशंकर सेवा समिति, शिवाजी ग्रुप, मातृशक्ति समूह, रामायण मंडल नयापुरा, बाबा रामदेव ग्रुप, फुले ब्रिगेड सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य मैदान में थे। बागली सहित करनावद, चापड़ा, पुंजापुरा, पिपरी, उदयनगर आदि क्षेत्रों से भी जिले की मांग के समर्थन में ट्वीट हुए।
 
वेबदुनिया की लिंक भी ट्वीट की गई : वेबदुनिया ने समय-समय पर जनता की इस मांग को प्रमुखता से प्रकशित किया था। साथ ही इन दिनों भी समिति के अभियानों व जिला बनाने से जुड़े अन्य विषयों पर समाचार प्रकाशित किए थे। लोगों ने सीएम को टैग करके उन समाचारों की लिंक भी ट्वीट और रीट्वीट की।   
बच्चियों के वीडियो हुए वायरल : अभिभाषक कुणाल चौधरी की पुत्रियां प्रसिद्धि व समृद्धि चौधरी के वीडियो भी खूब वायरल किए गए। बच्चियों ने अपने मामा (मुख्यमंत्री) से दादा (स्व.कैलाशजी) के सम्मान में बागली को जिला बनाने की मार्मिक अपील की।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

UGC नियमों पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, केंद्र सरकार को सुनाई खरी-खरी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किल, पॉक्सो कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

मेरी मर्दों में दिलचस्पी नहीं... महिलाओं को लेकर यह क्या बोल गए ट्रंप

क्या टल जाएगा महायुद्ध? अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को मिला रूस और चीन का साथ

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब, प्रदेश की पहचान अब विकास और ब्रह्मोस

एक ही मंच, दो बड़ी सौगातें : मेरठ बना आधुनिक कनेक्टिविटी का नया केंद्र

मुख्‍यमंत्री योगी आज से सिंगापुर और जापान के दौरे पर, दोनों देशों की 33 कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

CM योगी बोले- प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के निर्माता, 'विकसित भारत' विजन की दुनियाभर में हो रही तारीफ

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के बहादुर 'टायसन' को लगी पहली गोली, खोजी कुत्ते की मदद से टाप जैश कमांडर हुआ ढेर

अगला लेख