मध्यप्रदेश के रीवा में कार नहर में गिरी, 3 लोगों की मौत

अधिकारी ने कहा कि कार में 5 लोग सवार थे। यह जिस रास्ते से गुजर रही थी, वहां पुलिया के निर्माण के कारण यात्रा मार्ग में बदलाव किया गया था।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 मार्च 2025 (15:36 IST)
Car fell into canal in Rewa: मध्यप्रदेश के रीवा (Rewa) जिले में एक कार के नहर में गिर जाने से इसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह हादसा गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिलकी गांव में मंगलवार रात लगभग 9 बजे हुआ।ALSO READ: Bihar : डिवाइडर से टकराई जीप, 4 लोगों की मौत, 5 घायल
 
अधिकारी ने कहा कि कार में 5 लोग सवार थे। यह जिस रास्ते से गुजर रही थी, वहां पुलिया के निर्माण के कारण यात्रा मार्ग में बदलाव किया गया था। हालांकि कार दूसरे मार्ग की ओर जाने के बजाय सीधे चलते हुए नहर में जा गिरी। उन्होंने कहा कि हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि 2 अन्य घायलों का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।ALSO READ: MP : जबलपुर में बस पलटने से 3 लोगों की मौत, 25 से ज्‍यादा घायल
 
अस्पताल के उपाधीक्षक यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि कृष खटीक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राज खटीक और राजीव राजीव रजक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। त्रिपाठी ने कहा कि हादसे में घायल 2 लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख