Mohan Yadav Maheshwar Cabinet: मां अहिल्याबाई के सुशासन को चरितार्थ करती मोहन सरकार

प्रदेश के विकास के लिए डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल

विकास सिंह
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (15:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार मां अहिल्याबाई होल्कर के पदचिन्हों पर चल रही है। यह सरकार उनके सुशासन, नारी शक्ति, विकास और परंपरा को चरितार्थ करती दिखाई दे रही है। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने उनकी छवि को अपने मंत्रिमंडल में आत्मसात करने के लिए कैबिनेट बैठक का आयोजन 24 जनवरी को महेश्वर में किया है। इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल की है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने की अवधारणा को भी साकार करती है।

बता दें, सीएम यादव ने इस कैबिनेट की बैठक को देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई का सम्पूर्ण जीवन लोक-कल्याण और सुशासन को समर्पित रहा है।  राज्य सरकार देवी अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण, किसान-कल्याण, सुशासन की दिशा में दिखाए रास्ते पर चल रही है। उनकी ही तरह हमारी सरकार भी प्रदेश के पूर्ण विकास के लिए संकल्पित है।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सिद्धातों को आदर्श राज्य की नीति-निर्माण में समाहित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन से हमें प्रेरणा मिली है. इसलिए हमारी सरकार ने महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं. उन्होंने कहा कि महेश्वर में आयोजित होने जा रही बैठक में नारी शक्ति को लेकर नई पॉलिसी की भी घोषणा की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 जनवरी को महेश्वर घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां मां अहिल्याबाई की स्मृति में पौध-रोपण भी किया जाएगा। महेश्वर में मां नर्मदा के घाटों के साथ ही पूरे शहर को सजाया जाएगा।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वरी साड़ी तैयार करने वाली महिला बुनकरों से सीधी बात भी करेंगे. इसके बाद वे और उनके मंत्री मां अहिल्याबाई का महल भी देखने जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

Indore : भाजपा-कांग्रेस नेताओं में मारपीट, चिंटू चौकसे गिरफ्तार, जानलेवा हमले का आरोप

देवबंद-रुड़की रेल लाइन परियोजना को CRS मंजूरी

बंबई हाईकोर्ट का सवाल, राज्य में कानून का शासन है या बाहुबल का

पाकिस्तान में हिंदू मंत्री पर हमला, क्या बोले पीएम शाहबाज शरीफ?

अगला लेख