CM मोहन यादव लाड़ली बहनों को आभार पत्र और उपहार का देंगे संदेश

11 जिलों के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

Webdunia
बुधवार, 31 जुलाई 2024 (22:25 IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षा बंधन के पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों का आभार उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रक्षा बंधन और सावन उत्सव थीम पर केन्द्रित यह कार्यक्रम चयनित जिलों में होगा। एक से 17 अगस्त के मध्य 11 जिले सिंगरौली (चितरंगी), सतना, दमोह (जबेरा), नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल (भैंसदेही), श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में आभार सह उपहार कार्यक्रम होगा।
ALSO READ: फ्यूचर रेडी मध्य प्रदेश में सरकार का सहयोग एवं जनता का साथ उद्योगिक विकास का आधार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से राखी भी बंधवाएंगे और उनसे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की थीम रक्षा बंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिए झुले लगाए जाएंगे।
ALSO READ: लाड़ली बहनों को CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
कार्यक्रमों में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।शेष जिलों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

म्यांमार में भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा की मौत, क्या ग्रहण और भूकंप के बीच है कोई कनेक्शन?

ईद पर कश्मीर के बाजारों में बिक्री में चिंताजनक मंदी, परिधान क्षेत्र में 95 प्रतिशत की गिरावट आई

पूर्वी काठमांडू में कर्फ्यू हटाया गया, 100 से अधिक राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

अगला लेख