Hanuman Chalisa

CM मोहन यादव बोले, राम मंदिर अखंड भारत की ओर एक कदम है...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (17:42 IST)
Chief Minister Mohan Yadav's statement regarding Ram Temple : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में नए राम मंदिर का निर्माण 'अखंड भारत' या अविभाजित भारत की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि यह देश के नागरिकों के लिए सौभाग्य की बात है, मंदिर 1990-1992 से 30-32 वर्षों के संघर्ष के बाद बन रहा है। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों ने लगभग 500 वर्षों तक मंदिर के लिए संघर्ष किया।
 
उन्होंने यहां एक सामूहिक हनुमान चालीसा जाप कार्यक्रम में कहा कि अगर ईश्वर ने चाहा तो अखंड भारत का विस्तार  अफगानिस्तान तक होगा। बैरागढ़ इलाके में यह कार्यक्रम 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले  आयोजित किया गया। यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, यह भगवान की इच्छा है, भगवान राम के मंदिर का निर्माण निश्चित रूप से 'अखंड भारत' की दिशा में एक बड़ा कदम है।
 
उन्होंने कहा कि यह देश के नागरिकों के लिए सौभाग्य की बात है, मंदिर 1990-1992 से 30-32 वर्षों के संघर्ष के बाद बन रहा है। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों ने लगभग 500 वर्षों तक मंदिर के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा, सम्राट विक्रमादित्य द्वारा इस स्थान पर बनाया गया भगवान राम का पहला मंदिर दुश्मनों की आंखों में कांटा था, और जब भारत बुरे समय से गुजर रहा था तो अत्याचारियों ने इसे नष्ट कर दिया।
ALSO READ: राम मंदिर आंदोलन से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक संपूर्ण ‘अयोध्या कांड’
मुख्यमंत्री ने कहा, इसी तरह भारत ने सिंध खो दिया, पंजाब विभाजित हो गया और 1947 में विभाजन के बाद पाकिस्तान का गठन हुआ। यादव ने आगे कहा, ईश्वर ने चाहा तो आज नहीं तो कल फिर से अखंड भारत बनेगा, न केवल सिंध या पंजाब बल्कि अफगानिस्तान तक।
ALSO READ: अल अक्सा मस्जिद जैसा होगा अयोध्या राम मंदिर का हाल, जैश आतंकियों की बड़ी धमकी
मुख्यमंत्री ने कहा, यह हम सभी की इच्छा है कि हम ननकाना साहिब के दर्शन कर सकें। ननकाना साहिब, सिखों के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। मध्य प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में आधे दिन और राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख