Festival Posters

छिंदवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, जमकर चले पत्थर

Webdunia
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (15:41 IST)
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
 
कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को महंगाई, किसानों की समस्या और पंचायत चुनाव में देरी जैसे मसलों को लेकर छिंदवाड़ा में सीएम शिवराज सिंह चौहाना का पुतला जलाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में टकराव हो गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, कांग्रेस की तरफ से पुतला दहन का कार्यक्रम होना था। दोनों पक्षों से पथराव हुआ है। पुलिस ने घटना की रिकॉर्डिंग कराई है। पथराव में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, उनकी गिरफ़्तारी भी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

जन समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता अक्षम्य, तत्परता और संवेदनशीलता से हो समाधान : योगी आदित्यनाथ

Strait of Hormuz पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनी पुलिसकर्मियों की होली, रंगरूटों ने मेरठ SSP को कंधे पर उठाया तो जमकर थिरके अविनाश पांडे

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

LPG, LNG की कमी नहीं, Iran-Israel War के बीच देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी

अगला लेख