Biodata Maker

जनता के और करीब आई राज्य सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया नया एप, जानें आपको क्या होगा फायदा?

विकास सिंह
मंगलवार, 25 मार्च 2025 (17:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार अब जनता के और करीब आ गई है। जनता सरकार से जुड़ी खबरों, कैबिनेट के फैसलों, आर्टिकल और फोटो सहित कई जानकारियों को एक क्लिक में हासिल कर सकेगी। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 मार्च को जनसंपर्क विभाग यानी mpinfo.org का मोबाइल एप लॉन्च किया। इस एप के जरिये सरकार जनता के बीच और आसानी से संवाद कर सकेगी। सरकार लोगों को एक पल में यह बता सकेगी कि राज्य के विकास के लिए उसकी प्लानिंग क्या है। यह एप एंड्रॉयड बेस्ड है। इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जनसंपर्क एमपी लिखना होगा।

गौरतलब है कि यह एप अपने आप में बेहद खास है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री-मंत्रीगणों से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर हासिल किए जा सकेंगे। इस एप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, मंत्रिमंडल की सूची, कमिश्नर-कलेक्टर की सूची, मध्यप्रदेश के शासकीय विभाग, उनकी वेबसाइट की लिंक और जिलों के समाचार आसानी से मिलेंगे।

वॉइस सर्च की सुविधा भी-बता दें, जनसंपर्क के इस एप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है. इससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। एप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई है। इससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। एप पर वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक दी गई है। इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकेगा। इसमें पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है। इसके जरिये समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।

Jansampark MP ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें और तुरंत पाएं जनसरोकार से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crisp.user.mpinfo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने भारत के आगे टेके घुटने! 50% टैरिफ को घटाकर किया मात्र 18%, भारत-EU डील ने बिगाड़ा खेल

अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री... परमहंस ने शंकराचार्य को ललकारा, CM योगी पर दिए बयान से भड़के

ट्रंप ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, अमेरिकी राजदूत की पोस्ट से मची खलबली!

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी, जिसने किया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा, 98 लाख नामों पर दिल्ली में घमासान

अगला लेख