स्व. श्री अभय छजलानी को CM चौहान समेत दिग्गजों की श्रद्धांजलि

Webdunia
गुरुवार, 23 मार्च 2023 (10:50 IST)
इंदौर। वरिष्‍ठ पत्रकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री अभय छजलानी जी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। अभय जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई। शाम 5 बजे इंदौर के रिजनल पार्क मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
 
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्‍वीट कर कहा, वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ।।ॐ शांति।।
 
<

मेरे परिवार समान, पद्मश्री से अलंकृत मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री अभय छजलानी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ।

भगवान उन्हें वैकुण्ठ धाम में स्थान दे और उनके परिजनों और प्रशंसकों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) March 23, 2023 >प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा, मप्र के वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनका निधन पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

<

मप्र के वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनका निधन पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति! pic.twitter.com/ESYwAKWgUK

— VD Sharma (@vdsharmabjp) March 23, 2023 >
 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नईदुनिया समूह के पूर्व प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोककुल परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

<

मुख्यमंत्री श्री@bhupeshbaghel ने नई दुनिया समूह के पूर्व प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री #अभय_छजलानी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

-उन्होंने ईश्वर से मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोककुल परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। pic.twitter.com/abGU5OLZN2

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 23, 2023 >वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हिन्दी पत्रकारिता के आधारस्तंभ छजलानी जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। “भावपूर्ण नमन”
 
 
 
 
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री प्रभुराम चौधरी ने ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश के गौरव,‌ पत्रकारिता के पितामह वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री श्री अभय छजलानी जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। भगवान भोजेश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
 
इंदौर के महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव ने अपने शोक संदेश में कहा कि ॐ शांति!! इंदौर ही नही अपितु मध्यप्रदेश के गौरव, हिंदी पत्रकारिता में अपने विशिष्ट कार्यों से एक अलग पहचान निर्मित करने वाले, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। परमपिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अभयजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री श्री अभय छजलानी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राज्य सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सुप्रतिष्ठित समाचार पत्र नईदुनिया के संस्थापक, देश के ख्यातनाम पत्रकार श्री अभय छजलानी जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल दें।
 
मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश के गौरव,नईदुनिया के संस्थापक,पत्रकारिता के आधार स्तंभ पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें एवं परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
 
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने अभय जी को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है।उनसे मेरे आत्मीय संबंध रहे हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों व प्रियजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दे।  
 
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी नहीं रहे। हिंदी पत्रकारिता में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रभु अपने श्रीचरणों में उन्हें स्थान दें।
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया