Hanuman Chalisa

मंत्रालय में अब मंत्रियों के साथ बैठेंगे विवादों में रहने वाले कंप्यूटर बाबा!

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। लोकसभा चुनाव के समय काफी चर्चा और विवादों में रहने वाले कंप्यूटर बाबा पर अब कमलनाथ सरकार खूब मेहरबान है। नर्मदा नदी न्यास के अध्यक्ष बनाए गए कंप्यूटर बाबा को सरकार ने अब मंत्रालय में बैठाने की तैयारी कर ली है।

पिछले दिनों कंप्यूटर बाबा ने सरकार से न्यास का काम करने के लिए मंत्रालय में अपने लिए एक कक्ष की मांग की थी, जिसको अब जल्द ही सरकार पूरा करने जा रही है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के मुताबिक कंप्यूटर बाबा ने उनसे मिलकर अपनी मांग रखी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी तरफ से पत्र भेजकर जीएडी से कंप्यूटर बाबा को मंत्रालय में एक कक्ष आवंटन करने की सिफारिश की है।

मंत्री के मुताबिक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नर्मदा के संरक्षण के लिए जिस ट्रस्ट को बनाया है उसकी बैठक के लिए कंप्यूटर बाबा को एक कक्ष की जरुरत है जिसको सरकार पूरा करेगी। मंत्री के इस बयान के बाद अब साफ हो गया है कि कंप्यूटर बाबा जल्द ही मंत्रालय में मंत्रियों के साथ बैठे हुए नजर आएंगे।

हेलीकॉप्टर और ड्रोन कैमरा देने की थी डिमांड : इससे पहले कंप्यूटर बाबा ने नर्मदा किनारे अवैध उत्खनन को देखने और नर्मदा के संरक्षण के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर की मांग की थी, जिसको सरकार ने खारिज कर दिया था। कंप्यूटर बाबा ने सरकार के सामने अपनी डिमांड रखते हुए कहा था नर्मदा किनारे पेड़ लगाने और नर्मदा को संरक्षित करने के लिए उनको नर्मदा के किनारों का भ्रमण करने के लिए हेलीकॉप्टर और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे की जरुरत है, लेकिन सरकार ने बाबा की इन दोनों डिमांड को खारिज कर दिया था।

एक्शन में कंप्यूटर बाबा : वहीं नर्मदा शिप्रा एवं मंदाकिनी नदी न्यास का अध्यक्ष बनने के बाद कंप्यूटर बाबा इन दिनों खूब एक्शन में नजर आ रहे हैं। कंप्यूटर बाबा नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन करने की शिकायत मिलने पर खुद छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। कंप्यूटर बाबा की इस छापामार कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।

अपने अमले के साथ कंप्यूटर बाबा इन दिनों पूरे प्रदेश में नर्मदा के किनारे भाजपा सरकार के समय लगाए गए पेड़ों का भौतिक सत्यपान भी कर रहे हैं। कंप्यूटर बाबा का कहना है कि बारिश के समय एक बार फिर नर्मदा के किनारे पेड़-पौधे लगाने का काम शुरू करने का प्लान तैयार कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख