Hanuman Chalisa

CM चौहान के ट्‍वीट की कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की शिकायत

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (23:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने मध्यप्रदेश, बिहार और कर्नाटक सहित देश में कई जगहों पर होने वाले चुनाव के मद्देनज़र शनिवार को हिन्दी में कथित ‘द्विअर्थी’ ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ‘हाथ’ को पूरी तरह ‘सैनिटाइज’ कर साफ कर देना है।

चौहान के इस ट्वीट के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मालूम हो कि कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा है। चौहान ने शनिवार को 2 अर्थों वाला ट्वीट किया, मेरे प्रिय दोस्तों! मध्यप्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित देशभर में कई जगह चुनाव होने वाले हैं। हमें कोरोना काल को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पूरा ध्यान रखना है। ‘हाथ’ पूरी तरह ‘सैनिटाइज’ कर ‘साफ’ कर देना है।

चौहान के ट्वीट पर नाराज़गी जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने ट्वीट के अंतिम वाक्य पर अपनी शिकायत चुनाव आयोग के मध्यप्रदेश कार्यालय में की है। उन्होंने चुनाव आयोग में यह भी शिकायत की कि मुख्यमंत्री द्वारा अपने ट्वीट में गलत तरीके से चुनाव आयोग के नाम का इस्तेमाल किया है। धनोपिया ने कहा कि चुनाव आयोग को चौहान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना चाहिए।
मालूम हो मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने उप चुनाव का कार्यक्रम फिलहाल घोषित नहीं किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख