राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, आदिवासी विधायकों को एकजुट रखना बड़ी चुनौती

कांग्रेस समर्थित विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायकों से करेंगे मुलाकात

विकास सिंह
गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (08:30 IST)
भोपाल। राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस समर्थित विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज राजधानी भोपाल में है। यशवंत सिन्हा बुधवार देर रात भोपाल पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकत की। आज यशवंत सिन्हा कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होकर अपने लिए समर्थन मांगेंगे।
 
क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए व्हिप-राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में क्रॉस वोटिंग का डर अब कांग्रेस को  सताने लगा है। 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी करने जा रही है। पार्टी व्हिप जारी कर अपने 96 विधायकों को यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट करने के लिए निर्देशित करेगी। राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी ट्रिपल लाइन व्हिप जारी कर विधायकों को यह सीधा संदेश देने की तैयारी में है कि अगर उन्होंन यूपीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: राष्ट्रपति चुनाव में मध्यप्रदेश में क्रॉस वोटिंग की आशंका, जानें किन पर टिकी भाजपा की नजर
आदिवासी विधायकों को एकजुट रखना बड़ी चुनौती- NDA की ओर से आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मूर्मु को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती बढ़ गई है। द्रौपदी मूर्मु के जरिए भाजपा खुद को आदिवासी हितैषी बताते हुए कांग्रेस में सेंध लगाने की कोशिश में भी जुटी हुई दिखाई रही है। भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों को आदिवासी विधायकों को राष्ट्रपति चुनावों में अपने खेमे में लाने की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है। पार्टी के सीनियर आदिवासी नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
भाजपा कांग्रेस के आदिवासी विधायकों से संपर्क कर उनको आदिवासी उम्मीदवार दौपद्री मूर्मु के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने 28 आदिवास विधायकों को एकजुट रखने की है। ‘वेबदुनिया’ से बातचीत में कांग्रेस के मालवा-निमाड़ से आने वाले युवा आदिवासी विधायक ने कहा भाजपा की अपील पर नहीं वह अपने मन से राष्ट्रपति चुनाव में वोट करेंगे। 

भाजपा द्रौपदी मूर्मु के चेहरे के सहारे आदिवासी वोटर में गहरी पैठ रखने वाले आदिवासी संगठन को भी अपनी ओर लाना चाह रही है और वह इस कोशिश में लगातार जुटी हुई भी है। दरअसल भाजपा की कोशिश है कि वह राष्ट्रपति चुनाव के जरिए आदिवासी संगठन में सेंध लगा पाए जिसका फायदा उसको 2023 के विधानसभा चुनाव में मिले।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कुत्ते इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त, उनके साथ अच्छा व्यवहार हो, दिल्ली हाईकोर्ट ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

UP : धर्म छिपाकर की शादी, युवती का कराया गर्भपात, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

Delhi : अन्यायपूर्ण, अनुचित और असंगत, डोनाल्ड ट्रैप के टैरिफ बढ़ाने पर भारत क्या लेगा एक्शन

बिना एक भी रुपया लगाए भारत से हजारों करोड़ कमा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

Assam : अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जारी रखें प्रदर्शन, मुख्यमंत्री हिमंत ने लोगों से की अपील

अगला लेख