मध्यप्रदेश में 16 महीने बाद बनेगी कांग्रेस की सरकार: कमलनाथ

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 24 जून 2022 (18:50 IST)
सिंगरौली। मध्यप्रदेश में सत्ता के सेमीफाइनल माने जाने वाले निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को निकाय चुनाव के लिए प्रचार करने सिंगरौली पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में 16 महीन बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी।

सिंगरौली में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब तक 20 हजार से अधिक झूठी घोषणाएं कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता निर्भय होकर वोट डाले, 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। 
 
कमलनाथ ने आगे कहा कि मेरी सरकार 15 महीने रही और उससे पहले 15 साल भाजपा की सरकार रही। मैं शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देता हूं कि वे यहां आकर अपने पूरे कार्यकाल का हिसाब बताएं कि उन्होंने सिंगरौली के लिए इतनी झूठी घोषणाएं क्यों कीं? यह चुनाव देश के भविष्य का फैसला नहीं करेगा, प्रदेश के भविष्य का फैसला नहीं करेगा, बल्कि सिंगरौली के भविष्य का फैसला करेगा। 

कमलनाथ ने कहा कि अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी, पेंशन बढ़ाई, आदिवासी हित का काम किया, यह सब काम करना क्या उनका गुनाह था?

कमलनाथ ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘आपका कमलनाथ,आपके साथ’ अभियान का सिंगरौली में आगाज करते हुए सिंगरौली आकर मैं बहुत खुश हुआ, लेकिन सिंगरौली की दुर्गति देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। शिवराज सिंह चौहान जी ने स्मार्ट सिटी और सिंगरौली को सिंगापुर बनाने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? भाजपा सरकार में सिंगरौली के साथ निरंतर अन्याय हुआ है।

कमलनाथ ने कहा पूरे देश और प्रदेश में महंगाई अपने चरम पर है। आज पेट्रोल और डीजल 100 रू. के पास पहुंच रहा है। जब पेट्रोल 55 रू. लीटर था, तब शिवराज सिंह चौहान ने साइकिल निकाल ली थी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आज 100 रू. डीजल और पेट्रोल के समय आपकी वह साइकिल कहां है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख