OBC वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने की कसूरवार कांग्रेस, ‘वेबदुनिया’ से बोले मंत्री भारत सिंह कुशवाह, BJP ने दिए कई मौके

मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री है भारत सिंह कुशवाह

विकास सिंह
शुक्रवार, 13 मई 2022 (17:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत गर्मा गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे पर ओबीसी विरोध बता रही है। शुक्रवार को शिवराज सरकार के मंत्रियों ने मीडिया से बात पूरे मामले पर भाजपा का पक्ष रखा। मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रंस्करण मंत्री भारत सिंह कुशवाह से ‘वेबदुनिया’ ने खास बातचीत की।
 
मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह कहते हैं कि मध्यप्रदेश में आज जो स्थिति उत्पन्न हुई है वह कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने हमेशा से OBC वर्ग धोखा देने का काम किया है। प्रदेश में OBC वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने के लिए पूरी तरह कांग्रेस जिम्मेदार है। वह कहते हैं कि सरकार में रहते हुए भी कांग्रेस ने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव के लिए कोई भी योजना नहीं लागू की। 

‘वेबदुनिया’ से बातचीत में मंत्री भारत सिंह कुशवाह कहते हैं कि कांग्रेस ने हमेशा से ओबीसी वर्ग को एक वोट बैंक के रूप में देखा है। चुनाव के समय कांग्रेस ओबीसी समाज के बीच भ्रम फैलाने का काम शुरु से करती आई है। कांग्रेस ने प्रदेश में ओबीसी वर्ग का कोई भी नेतृत्व उभरने नहीं दिया।   

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पिछड़े वर्ग के सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और संवेदनशील है। पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षण करना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है। वहीं कांग्रेस ने शुरु से ओबीसी वर्ग को बरगलाने का काम किया है। देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का ऐतिहासिक काम किया है। इसके साथ आज भाजपा सरकार में देश में और प्रदेश में ओबीसी वर्ग का सशक्त नेतृत्व है। इसके साथ भाजपा ने ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए और नेतृत्व खड़ा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

श्रीश्री रविशंकर और अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने किया द आर्ट ऑफ लिविंग मेडिएशन पहल का शुभारंभ

PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

अगला लेख