कर्नाटक तक पहुंची मध्यप्रदेश की सियासी लड़ाई, बेंगलुरु में धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह हिरासत में

विकास सिंह
बुधवार, 18 मार्च 2020 (07:55 IST)
मध्य प्रदेश की सियासत में आज का दिन काफी अहम होने जा रहा है। भाजपा की फ्लोर टेस्ट कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट आज कांग्रेस के बागी विधायकों के इस्तीफे और उनको बेंगलुरू से   भोपाल लाने पर कोई निर्णय दे सकता है। सुप्रीम कोर्ट में सुबह 10.30 बजे मध्यप्रदेश के सियासी नाटक पर सुनवाई होगी। 
 
वहीं मध्यप्रदेश में सरकार बचाने के लिए कांग्रेस के निगाहें अब पूरी तरह बेंगलुरू के बागी विधायकों पर टिक गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाले अहम सुनवाई से पहले बेंगलुरू में ठहरे बागी विधायकों से मिलने और उनको  वापस भोपाल लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अचानक से बेंगलुरु पहुंच गए है। दिग्विजय सिंह के साथ कमलनाथ सरकार के कई मंत्री भी बागी विधायकों से मिलने के लिए अल सुबह रामडा होटल के बाहर तक पहुंच गए है। 
 
बागी विधायकों से मिलने की मांग पर अड़े कांग्रेस नेताओं को जब पुलिस ने होटल के अंदर नहीं जाने दिया तो उन्होंने बाहर धरना देना शुरु कर दिया है।इससे पहले दिग्विजय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ जोरदार बहस भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनको अपने विधायकों से ही नहीं मिलने दे रही है। इसके बाद बंगलुरू पुलिस  ने दिग्विजय सिंह समेत सभी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।
 
दिग्विजय ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की भाजपा सरकार जानबूझकर उनको विधायकों से नहीं मिलने दे रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा को डर है कि अगर दिग्विजय सिंह इन विधायकों से मिल लिया तो उसका पूरा खेल खराब हो जाएगा। इसलिए वह उनको विधायकों से नहीं मिलने दे रही है। दिग्विजय सिंह के साथ मंत्री तरुण भनोट,लखन घनघोरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक कुणाल चौधरी समेत कई विधायक पुहंचे है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 6 इनामी समेत 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

Kubereshwar Dham : कुबेरेश्वर धाम आए 2 और श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल, 2 दिन में 4 लोगों की गई जान, कांवड़ यात्रा में हुआ हादसा

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, अधिकारियों के निलंबन पर लगाया यह आरोप

अगला लेख