Hanuman Chalisa

विधायक कटारे के मामलों की एसआईटी करेगी जांच

Webdunia
बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (00:21 IST)
भोपाल। पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ लगे अपहरण और दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस ने 21 वर्षीय पत्रकारिता की छात्रा की शिकायत पर गत शुक्रवार को भिण्ड जिले की अटेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया था।


मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और अन्य नेता हाल ही में प्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले थे और इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। इससे पहले 24 जनवरी को कटारे ने छात्रा पर ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपए मांगने की शिकायत पुलिस को की थी और बाद में पुलिस ने योजना बनाकर छात्रा को 5 लाख रुपए की पहली किश्त लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि अदालत ने कल आरोपी छात्रा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। इसके बाद उसे कल जेल से रिहा कर दिया गया। भोपाल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक धमेन्द्र चौधरी ने बताया, कटारे से जुड़े सभी इस पूरे मामलों की जांच के लिए हमने नौ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।

इस पूरे मामले में जिला अपराध शाखा, महिला पुलिस थाने और बजरिया पुलिस थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) राहुल कुमार लोधा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी कटारे द्वारा छात्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी जांच करेगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख