पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड तेजी के विरोध में आज मध्यप्रदेश बंद, महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

विकास सिंह
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (08:19 IST)
भोपाल। रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के बाद अब उस पर सियासत भी शुरु हो गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश बंद का एलान किया है। प्रदेश बंद को सफल बनाने के लिए खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने लोगों से आगे आने की अपील की है। कमलनाथ ने कहा कि डीजल,पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों से आज जनता परेशान है और सरकार भी जनता को राहत पहुंचने की कोई कोशिश नहीं कर रही है।
ALSO READ: महंगाई बनी 'महंगासुर’! 3 महीने में 30 फीसदी महंगा हुआ घर का राशन, अब डीजल ने 30 फीसदी तक बढ़ाया भाड़ा, आपकी जेब पर इतना ही और पड़ेगा बोझ
आज दोपहर 2 बजे तक रहने वाले इस बंद से दूध, अखबार, दवा दुकानों और अस्पतालों को मुक्त रखा गया है। बंद को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर रैली निकालेंगे और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करेंगे। 
ALSO READ: एक्सप्लेनर:12 महीने की ऊंचाई पर महंगाई,11 महीने में पेट्रोल-डीजल 20,10 महीने में रसोई गैस 200 और खाद्य तेल 40-50 रु लीटर हुआ महंगा
पेट्रोल और डीजल के दाम एक साल में 20 रुपए प्रति लीटर बढ़ने से आम आदमी के जेब पर सीधा असर पड़ा है। डीजल के अपने ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंचने के बाद मालभाड़ा बढ़ने के चलते आम आदमी की रोजमर्रा की जरुरतों के सामान के दामों में तेजी से बढोत्तरी हो रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

औरंगजेब के मकबरे की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति हिरासत में

अगला लेख