Hanuman Chalisa

कमलनाथ के इस फॉर्मूले से 2023 विधानसभा चुनाव में सत्ता में कमबैक करेगी कांग्रेस?

विकास सिंह
शनिवार, 19 नवंबर 2022 (14:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपने मिशन 2023 का शंखनाद करने जा रही कांग्रेस जा रही कांग्रेस ने सत्ता में कमबैक का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। 2018 में भाजपा से ज्यादा सीटों लाकर 15 महीने तक प्रदेश में सरकार चलाने वाली कांग्रेस अब उन विधानसभा सीटों पर फोकस करने जा रही है जहां उसे 2018 के विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर हार मिली थी।
 
मिशन 2023 के लिए कांग्रेस का पूरा फोकस उन विधानसभा क्षेत्रों पर जहां 2018 के चुनाव में कांग्रेस को नजदीकी हार मिली थी। पहले चरण में कांग्रेस ऐसी विधानसभा सीटों पर अपना पूरा ध्यान लगा रही है जहां 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को 3 हजार से कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 24 विधानसभा सीटें ऐसी थी, जिन्हें कांग्रेस 3 हजार वोटों के कम मार्जिन से हारी थी और इन सीटों पर कांग्रेस पहले से ही तैयारियों में जुटी है। अगर देखा जाए तो कांग्रेस को जिन
विधानसभा सीटों पर  सबसे कम मार्जिन से हार का सामना करना पड़ा था, उन सीटों में मुरैना की जौरा विधानसभा सीट, सागर की  बीना विधानसभा सीट और शिवपुरी की कोलारस विधानसभा सीट हैं। इन तीनों ही विधानसभा सीटों पर 1000 वोटों के कम का अंतर रहा था।

इसी तरह इंदौर की 5 नंबर विधानसभा सीट, छतरपुर की चांदला विधानसभा सीट और सतना की नागौद सीट भी कांग्रेस उम्मीदवारों को हार का अंतर एक हजार से तीन हजार वोटों के बीच का था। ऐसे में अब कांग्रेस ने ऐसी सीटों पर हार का अंतर कम करके 2023 विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति तैयर कर रही है।

अगर 2018 के विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखा जाए तो ऐसी 24 विधानसभा सीट थी जिन पर जीत-हार का अंतर तीन हजार कम मतों का था। ऐसे कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि 2023 विधानसभा चुनाव में हार के अंतर को पाटकर सत्ता में वपासी का खाका तैयार किया जाए।  

कांग्रेस के सूत्रों की माने तो कमलनाथ ने इन सीटों पर फोकस करने की जिम्मेदारी पूर्व मंत्रियों को सौंपी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री तरुण भनोट, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल,  उमंग सिंगार सहित कुछ और पूर्व कई अन्य मंत्रियों को इन 24 सीटों पर तैनात किया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए प्रदेश में अपना चुनाव शंखनाद करने जा रही कांग्रेस दिसंबर के दूसरे सप्ताह से इन सीटों पर अपने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी देकर चुनावी मैदान में उतारेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

क्यों लाइलाज बनी हुई है इंदौर की ट्रैफिक समस्या?

ब्राजील को आकाश मिसाइल देगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के मंसूबे किए थे नाकाम, क्या है इसमें खास?

किन्नर मामले में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी सपना हाजी गिरफ्तार

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बड़ा आरोप, भारत के लिए प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है तालिबान

Diwali 2025: क्या होते हैं ग्रीन पटाखे? पर्यावरण की दृष्टि से समझिए कैसे सामान्य पटाखों से हैं अलग

अगला लेख