shiv chalisa

संस्था पुरुषार्थ द्वारा 1008 क्विंटल निशुल्क राशन का वितरण

Webdunia
गुरुवार, 28 मई 2020 (14:49 IST)
इंदौर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था पुरुषार्थ द्वारा गरीबों के घरों तक निशुल्क राशन और जरूरत की सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
 
संस्था पुरुषार्थ के अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 26 मार्च से अनवरत संस्था के 424 कार्यकर्ताओं द्वारा गटनायक पद्धति द्वारा 28800 से ज्यादा परिवारों तक लगभग 1008 क्विंटल सूखा राशन पहुंचाया जा चुका है। यह वितरण अभी भी जारी है। इस कार्य में संस्था पुरुषार्थ के साथ कुछ अन्य समाजसेवी संगठन भी जुड़ने लगे हैं।
 
संस्था द्वारा बायपास, निपानिया, विजय नगर, मालवीय नगर, बंगाली चौराहा, पिपलियाहाना, मूसाखेड़ी, पालदा क्षेत्र आदि जगहों की गरीब और मध्यमवर्गीय बस्तियों में दिहाड़ी मजदूरों, चौकीदारों आदि परिवारों को सूखा राशन का वितरण किया गया है। संस्था द्वारा कोरोना योद्धाओं और पूर्वी क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर्स पर कर्मचारियों को निशुल्क मास्क एवं सेनिटाइजर का लगातार वितरण भी किया जा रहा है।
 
सामूहिक मंगलमय परिवार महायज्ञ : संस्था पुरुषार्थ के अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने बताया कि वृंदावन के संत पूज्य विजय कौशल जी महाराज के आह्वान पर संस्था से जुड़े 2100 परिवारों में आगामी 31 मई रविवार को प्रात: 10 बजे मंगलमय परिवार महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
 
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी अपने घरों में यज्ञ करेंगे। यह मध्यप्रदेश के इतिहास का पहला महायज्ञ होगा जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोग एकसाथ अपने घरों में आहूतियां देंगे। इसका उद्देश्य विश्वमंगल तथा देश-दुनिया से कोरोना माहमारी को खत्म करना है।
 
कंटेनमेंट एरिया एक सीमित क्षेत्र में होता है, पूरा मोहल्ला या कॉलोनी नहीं। एक गली के कुछ मकान हो सकते हैं, पूरी गली भी नहीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने केरल में बॉयफ्रेंड फरहान खान से की शादी, फिर ‘लव जिहाद’ कंट्रोवर्सी

महाविनाश की कगार पर मिडिल ईस्ट! ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध, पर ईरान की 'ना' ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

LIVE : ट्रंप भारत को फिर देगा झटका, पहले कहा था गुड एक्टर

फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे पूर्व मुख्‍यमंत्री, आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन पर LPG Shortage की मार, न बिरयानी मिलेगी न शाही पनीर

अगला लेख