भोपाल में 91 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा, एक पत्रकार भी संक्रमण की चपेट में

विकास सिंह
बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (13:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 325 को पार कर गया है। राजधानी भोपाल में आज 8 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के  बाद आंकड़ा 91 तक पहुंच गया है। भोपाल सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया के मुताबिक आज सुबह 8 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
आज जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें 6 स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी है इसके साथ ही दो अन्य पॉजिटिव मरीजों में एक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी की पत्नी और एक पत्रकार भी शामिल है। 
 
इसके साथ ही भोपाल में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 के करीब पहुंच गया है। इनमें से अधिकांश सतपुड़ा भवन में कोरोना कंट्रोल में तैनात कर्मचारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी कोरोना की चपेट में है। इसके पहले भोपाल में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
  
भोपाल में लॉकडाउन के बीच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफ ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने आज पूरी  तरह जिले की सीमाओं को सील कर दिया है और सख्ती से टोटल लॉकडाउन का पालन करा रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख