Dharma Sangrah

गौहत्या के दोषियों पर कांग्रेस नेता ने रखा यह इनाम...

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2017 (18:23 IST)
इंदौर। केरल में कांग्रेस की युवा इकाई के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा सरेआम गौहत्या पर मचे सियासी बवाल के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा ने गौहत्या मामले के दोषियों का मुंह काला कर उन्हें सरेआम 25 जूते मारने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
 
वर्मा ने सोमवार रात ट्वीट किया, केरल में हुई गौहत्या निंदनीय। दोषी नेता और उसके साथियों को सरेआम 25 जूते मारने और उनका मुंह काला करने वाले को मेरी ओर से एक लाख रुपए का नकद इनाम। 
 
उन्होंने आज कहा, मैं अपने इस बयान पर अब भी कायम हूं। केरल में सरेआम गौहत्या से देश की कौमी एकता के सामने खतरा पैदा हो गया है। अपने निहित स्वार्थों के लिए  ऐसा खतरा पैदा करने वाले व्यक्तियों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए, भले ही वे किसी भी दल से जुड़े हों। पूर्व लोकसभा सांसद तब भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने गाय को ‘राष्ट्रीय पशु धन’ घोषित करने के लिए मध्यप्रदेश में करीब तीन महीने पहले हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की थी।
 
वर्मा ने कहा, गौरक्षा के लिए  चलाए  जा रहे इस हस्ताक्षर अभियान को कुछ भाजपा नेताओं ने भी अपना समर्थन दिया है। गौमाता को राष्ट्रीय पशुधन घोषित करने की मांग को लेकर मैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भी लिख चुका हूं। 
 
उधर, भाजपा का दावा है कि राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए केरल के गौवध मामले में ट्वीट किया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा, वर्मा सस्ती लोकप्रियता के लिए अक्सर इस तरह के बयान देते रहते हैं। केरल के गौवध मामले में उनके ट्वीट को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

तेल संकट के बीच अमेरिका का यू-टर्न: दुनिया को 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की छूट

आज लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी खुशियों की 34वीं किश्त, CM डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के देंगे तोहफा

रसोई गैस संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, भोपाल में ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से पैनिक माहौल

धामी सरकार का मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा, उत्‍तराखंड में 21 हजार से ज्‍यादा को मिली छात्रवृति

CM-YUVA योजना से ‘बनारसी हनी’ बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, शिवानी ने पेश की सशक्तीकरण की मिसाल

अगला लेख