Hanuman Chalisa

आश्रम में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता था बाबा

Webdunia
रविवार, 10 दिसंबर 2017 (09:31 IST)
इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र के रणछोड़दास आश्रम में एक साधु पर 13 साल की बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़ित अपने तीन भाई-बहनों के साथ आश्रम में ही रहती थी। 
 
पीड़िता ने बताया कि 2 महीने पहले उसके पिता ने साधु अवधेशदास से सात हजार रुपए उधार लिए थे। उसके बाद से ही तीनों बच्चे आश्रम में ही रह रहे थे। यह बच्ची 8वीं कक्षा में पढ़ती है। साधु ने इन बच्चों को इतना डरा रखा था कि बच्चे सब-कुछ चुपचाप सह रहे थे।
 
कुछ दिन पहले इन बच्चों ने वहीं के कुछ अन्य हम उम्र बच्चों को ये बातें बताईं। जब गांव के इन बच्चों ने साधु को इन चारों बच्चों को छोड़ने की बात कही तो साधु ने कहा कि उसने 7000 रुपए देकर बच्चों को खरीदा है। यदि उसे उसके रुपए दे दिए जाएं तो वो इन चारों बच्चों को छोड़ देगा।
 
इस पर गांव के बच्चों ने चंदा इकट्ठा करना शुरू किया। जब स्कूल में शिक्षिकाओं ने बच्चों से चंदा करने का कारण पूछा तो मामले का खुलासा हुआ। इस पर साधु द्वारा 4 बच्चों को बंधक बनाने और एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई।
 
कनाड़िया पुलिस ने खत्रीखेड़ा गांव स्थित आश्रम पर दबिश देकर ढोंगी साधु अवधेशदास को पकड़ा और बच्चों को छुड़ाया  कराया।

साधु को पकड़कर जब थाने लाया गया तो बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने थाने के अंदर ही आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे बचाया। पीड़िता और उसके भाई बहनों को चाइल्ड लाइन भेजा गया। 

सम्बंधित जानकारी

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

योगी सरकार की टेक होम राशन योजना बनी मिसाल, मातृ-शिशु पोषण के साथ महिलाओं को भी मिला रोजगार

ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक

Visakhapatnam Steel Plant Accident : काल बनकर बरसा पिघला स्टील, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में खौफनाक हादसा

अगला लेख