Hanuman Chalisa

भोपाल के 3 थाना इलाकों में सुबह 9 बजे से‌ लगा कर्फ्यू, जानिए कारण

विकास सिंह
रविवार, 17 जनवरी 2021 (10:07 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल के तीन थाना क्षेत्र हनुमानगंज,टीला जमालपुरा एवं गौतम नगर में आज सुबह 9 बजे से आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने पुराने भोपाल के तीन थाना इलाकों में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए है।
 
जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शहर के थाना हनुमानगंज, टीला जमालपुर और गौतम नगर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से आगामी ‌आदेश तक कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अत्यावश्यक कार्यों (मेडिकल इत्यादि) को छोड़ कर घर से बाहर नहीं निकल पाएगा सभी व्यावसायिक संस्थाएं दुकानें, उद्योग, आदि पूरी तरह बंद रहेंगे। केवल हॉस्पिटल और मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी।
 
जिला कलेक्टर ने जो आदेश जारी किया गया है उसके मुताबिक भोपाल क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों एवं अन्य समुदायों के लोगों द्वारा विरोध किया जाना संभावित है, इससे शहर की शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था को खतरा हो सकता है। इसलिए आगामी ‌आदेश तक‌ तीन थाना क्षेत्र ‌में कर्फ्यू लगाया जा रहा है।
 
दरअसल आज पुराने भोपाल के कबाड़खाना क्षेत्र में केशव नीडम की लगभग 30 हजार वर्ग फीट भूमि का प्रकरण कोर्ट से जीतने के बाद केशव नीडम के पदाधिकारी आज उक्त भूमि पर फेसिंग कर रहे हैं। किसी प्रकार की अशांति न हो, इसलिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।
 
फिलहाल शहर में पूरी तरह शांति है और किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है। सिर्फ लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

गुजरात पर मेघ मेहरबान, बालासिनोर में हुई पौने 6 इंच बारिश, किसानों में खुशी की लहर

सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

विकसित गुजरात 2047 की ओर बड़ा कदम, राज्य के मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए HUDCO देगा 1 लाख करोड़ का लोन

अगला लेख